Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2024 Current Affairs

प्रश्न 1   किंग चार्ल्‍स-तृतीय द्वारा मानद नाइटहुड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नागरिक कौन बन गए हैं -
 (अ) रतन टाटा
 (ब) सचिन तेंदुलकर
 (स) सुनील भारती मित्तल
 (द) गोपाल विट्टल

उत्तर : सुनील भारती मित्तल
व्याख्या :
भारती इंटरप्राइजेज के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष सुनील भारती मित्‍तल ब्रिटेन के किंग चार्ल्‍स-तृतीय द्वारा नाइटहुड की उपाधि प्राप्‍त करने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं। यह उपाधि उन्‍हें भारत और ब्रिटेन के बीच व्‍यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान के लिए दी गई है। यह पुरस्‍कार श्री मित्‍तल को नाइट कमांडर की उपाधि प्रदान करता है जो ब्रिटिश साम्राज्‍य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है।

प्रश्न 2   राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का विषय क्या है-
 (अ) विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक
 (ब) जन कल्याण और आर्थिक विकास
 (स) स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करें
 (द) विकसित भारत @2047

उत्तर : विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक
व्याख्या :
सीवी रमन का जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था। इनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा फोटॉन के स्कैटरिंग की घटना की खोज के सम्मान में मनाया जाता है। हलांकि, बाद में उनके नाम पर इस सिद्धांत का नाम ‘रमन प्रभाव’ रखा गया। डॉ रमन ने इस थ्योरी की खोज 1928 में की थी, जिसके लिये उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष नेशनल साइंस डे के लिए “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” थीम चुनी गयी है।

प्रश्न 3   चुनाव आयोग ने किसके साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया है -
 (अ) शिक्षा मंत्रालय
 (ब) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
 (स) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
 (द) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

उत्तर : शिक्षा मंत्रालय
व्याख्या :
सरकार आम चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर के उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्‍य राष्‍ट्र के व्यापक हित में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना और मताधिकार की उपयोगिता बताना है। यह अभियान 6 मार्च तक चलेगा।

प्रश्न 4   आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है -
 (अ) थाईलैंड
 (ब) सिंगापुर
 (स) जापान
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या :
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर और थाईलैंड सरकार की सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के थाई पारंपरिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग ने नई दिल्ली में आयुर्वेद और थाई पारंपरिक चिकित्सा में एक अकादमिक सहयोग की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

प्रश्न 5   RBI द्वारा ‘वार्षिक वित्तीय साक्षरता’ सप्ताह _______ तक आयोजित किया जा रहा है -
 (अ) 22 फरवरी से 28 फरवरी
 (ब) 24 फरवरी से 29 फरवरी
 (स) 26 फरवरी से 1 मार्च
 (द) 28 फरवरी से 6 मार्च

उत्तर : 26 फरवरी से 1 मार्च
व्याख्या :
भारत का केंद्रीय बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक, 26 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक “एक सही शुरुआत करें – वित्तीय रूप से स्मार्ट बनें” विषय पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2024 मना रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक की विकासात्मक भूमिका में वित्तीय समावेशन और शिक्षा दो महत्वपूर्ण तत्व हैं।

प्रश्न 6   वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारत के लिए अपना नया सीईओ किसे नियुक्त किया है -
 (अ) सचिन जैन
 (ब) बिन्नी बंसल
 (स) कल्याण कृष्णमूर्ति
 (द) भाविश अग्रवाल

उत्तर : सचिन जैन
व्याख्या :
वैश्विक स्वर्ण खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने सचिन जैन को भारत के लिए अपना नया सीईओ नियुक्त किया है, जो मार्च से प्रभावी होगा।

प्रश्न 7   इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला किस राज्य में रखी गई -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) केरल
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) ओडिशा

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी। यह भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो देश की उपग्रह प्रक्षेपण क्षमताओं में क्रांति लाने का वादा करता है।

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से किस कंपनी ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) भारतीय AI स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए iMPEL-AI कार्यक्रम लॉन्च करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा समर्थित एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईक्रिएट
 (ब) माइक्रोसॉफ्ट
 (स) 1 और 2 दोनों
 (द) गूगल

उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
माइक्रोसॉफ्ट और आईक्रिएट ने राज्य मंत्री श्री चंद्रशेखर की उपस्थिति में iMPEL-AI (iCreate-Microsoft programme for Emerging Leaders in Artificial Intelligence) कार्यक्रम प्रारम्भ (लॉन्च) किया। यह कार्यक्रम एआई के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) बनने के लिए पूरे भारत में 1100 एआई नवप्रवर्तकों (इनोवेटर्स) की पहचान (स्क्रीनिंग) करेगा और स्वास्थ्य देखरेख (हेल्थकेयर), वित्तीय समावेशन, स्थिरता, शिक्षा, कृषि और स्मार्ट शहरों के प्राथमिकता वाले विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रश्न 9   फरवरी 2024 में नई दिल्ली में भारत के मीडिया उद्योग को आधुनिक बनाने के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कौन सा परिवर्तनकारी पोर्टल लॉन्च नहीं किया -
 (अ) प्रेस सेवा पोर्टल
 (ब) सीपीजीआरएएमएस पोर्टल
 (स) पारदर्शी, पैनलबद्धता, मीडिया योजना और ई-बिलिंग प्रणाली (TEMPEST)
 (द) NaViGate (नेशनल वीडियो गेटवे) भारत पोर्टल

उत्तर : सीपीजीआरएएमएस पोर्टल
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंत्रालय के चार पोर्टल शुरू किए। इनमें प्रेस सेवा पोर्टल, केंद्रीय संचार ब्यूरो पोर्टल और वेबसाइट, नेवीगेट भारत पोर्टल और स्थानीय केबल ऑपरेटर राष्ट्रीय रजिस्टर पोर्टल सम्मिलित हैं। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि इन पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य प्रणाली में पारदर्शिता और व्यापार में सुगमता लाना है।

प्रश्न 10   पूरे भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2024 कब मनाया गया -
 (अ) 21 फरवरी 2024
 (ब) 25 फरवरी 2024
 (स) 23 फरवरी 2024
 (द) 24 फरवरी 2024

उत्तर : 24 फरवरी 2024
व्याख्या :
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के योगदान को पहचानने और उजागर करने के लिए 24 फरवरी 2024 को पूरे भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2024 मनाया गया, जो भारत में अप्रत्यक्ष करों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।

page no.(1/42)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.