Rajasthan Current Affairs February 2024
- प्रश्न 1 हाल ही में ताज होटल्स समूह ने राजस्थान से किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है -
-
- (अ) रवि विश्नोई
- (ब) डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
- (स) भावना शर्मा
- (द) सिद्धि जौहरी
उत्तर : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
व्याख्या :
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
- प्रश्न 2 हाल ही में (मार्च 2024 में) राजस्थान पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने हेतु किस ई-कॉमर्स कंपनी के साथ MoU किया है -
-
- (अ) अमेज़न (Amazon)
- (ब) मीशो (Meesho)
- (स) फ्लिपकार्ट (Flipkart)
- (द) मिंत्रा (Myntra)
उत्तर : मीशो (Meesho)
व्याख्या :
राजस्थान पुलिस के विषेषज्ञ और ई-कॉमर्स कम्पनी 'मीशो' के एक्सपर्ट्स साझेदारी में कार्य करेंगे। इसके तहत राजस्थान पुलिस के फेसबुक पेज, एक्स हैंडिल और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त कैंपेन चलाकर डिजिटल लिटरेसी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लोगों को जिम्मेदार बनाया जाएगा।
- प्रश्न 3 हाल ही में भारतीय सेना के द्वारा पिनाका मिसाइल के पराक्रम का डेमोस्ट्रेशन कहाँ किया जा रहा है -
-
- (अ) पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
- (ब) चांधन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
- (स) महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
- (द) किशनगढ़ फायरिंग रेंज, जैसलमेर
उत्तर : पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
व्याख्या :
भारतीय सेना की पूर्वी कमान की थिएटर आर्टिलरी ने जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपनी मारक क्षमता और हथियारों और गोला-बारूद का सफलतापूर्वक परीक्षण किया । मुख्य रूप से पिनाका और स्मर्च रॉकेट सहित सतह से सतह पर मार करने वाले हथियारों की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
- प्रश्न 4 राजस्थान के पहले खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है -
-
- (अ) अक्षय भटासागर
- (ब) संस्कार सारस्वत
- (स) कृष्णा नागर
- (द) अंकित जाँगिड़
उत्तर : संस्कार सारस्वत
व्याख्या :
संस्कार सारस्वत, जोधपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- प्रश्न 5 राज्य की किस महिला ने यूरोप के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी माउंट एटना (इटली) पर तिरंगा लहराया है -
-
- (अ) कौशल्या चौधरी
- (ब) नीरू यादव
- (स) निरमा मीणा (धोली मीणा)
- (द) रुमा देवी
उत्तर : निरमा मीणा (धोली मीणा)
व्याख्या :
राजस्थान के दौसा की बहू धोली मीणा सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाती है। धोली मीणा वैसे तो विदेश में रहती है। लेकिन उनका देशी अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहता है। हाल ही में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान यूरोप में धोली मीणा ने राम नाम का नारा लगवाया था। जिससे वह भारतीय मीडिया में सुर्खियों में आ गई थी। वहीं, अब उन्होंने एक और कारनामा किया है जिसके बाद वह एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गई है।
- प्रश्न 6 मिड डे मील योजना से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार ने कौनसा एप बनाया है -
-
- (अ) शाला दर्पण
- (ब) राजसिम्स
- (स) धरा
- (द) शाला दर्शन
उत्तर : राजसिम्स
व्याख्या :
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को रोजाना मिड-डे-मील परोसा जाता है। किसी स्कूल में कितना खाद्यान रोजाना उपयोग में लिया गया। आयुक्तालय मिड-डे-मील की ओर से इसके लिए राजसिम्स नाम से एप्लीकेशन तैयार की गई है।
- प्रश्न 7 शिक्षा विभाग की किस अभिनव पहल द्वारा राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक एवं प्रशासनिक वस्तुस्थिति की आवश्यक सूचनाएँ संकलित की गयी -
-
- (अ) राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम
- (ब) विद्यालय एक नजर में
- (स) विद्यालय दर्पण
- (द) शिक्षा दिशा ज्ञान
उत्तर : विद्यालय एक नजर में
व्याख्या :
राजस्थान के शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने एक पहल की, जिसका नाम ‘विद्यालय एक नज़र में’ है। इस पहल के तहत, राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यालय की शैक्षिक और प्रशासनिक स्थिति से जुड़ी ज़रूरी जानकारी दी जाएगी।
- प्रश्न 8 झारखंड में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के वुशु खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली अनु फोगाट का संबंध किस जिले से है –
-
- (अ) जयपुर
- (ब) सीकर
- (स) झुंझुनू
- (द) जोधपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर स्थित ब्ल्यू स्टार पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा अनु फोगाट ने वुशु खेल में तीनों स्तर – जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल व ट्रॉफी जीतकर अपने स्कूल व अभिभावक का नाम रोशन किया है।
- प्रश्न 9 राजस्थान राज्य बीज निगम का विधायन केंद्र, राजस्थान ओलिव कल्टीवेशन सेंटर का उत्कृष्टता केंद्र और अनार उत्कृष्ट केंद्र कहां स्थापित किया गया है –
-
- (अ) बस्सी
- (ब) रेवाड़ी
- (स) सरवाड़
- (द) आसिंद
उत्तर : बस्सी
व्याख्या :
राजस्थान ओलिव कल्टीवेशन सेंटर का उत्कृष्टता केंद्र और अनार उत्कृष्ट केंद्र जयपुर के ढिंढोल (बस्सी) में शुरू किया गया है।
- प्रश्न 10 7-9 फरवरी 2024 को श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सरसों अनुसंधान समिति के सहयोग से 5 वे ‘ब्रेसिका सम्मेलन’ का आयोजन कहां किया गया –
-
- (अ) भरतपुर
- (ब) जयपुर
- (स) अलवर
- (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
5 वे ‘ब्रेसिका सम्मेलन’ का आयोजन राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा (जयपुर) में किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए हुए लगभग 176 वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
page no.(1/4)