Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2024 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में (मार्च 2024 में) विश्व के पहले ओम आकार के मंदिर का उद्घाटन कहाँ किया गया -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
दुनिया का पहला ओम आकार का मंदिर, ‘ओम आकार’, राजस्थान के पाली जिले के जाडन में खोला गया, जो 250 एकड़ में फैला है। इसकी नागर शैली और जटिल डिजाइन उत्तर भारत की विरासत का सम्मान करते हैं। भगवान महादेव की 1,008 मूर्तियां और 12 ज्योतिर्लिंगों से युक्त, यह 2,000 स्तंभों और 108 कमरों के साथ 135 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

प्रश्न 2   30 मार्च 2024 को किन पूर्व प्रधानमंत्रियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया -
 (अ) जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी
 (ब) राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी
 (स) चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिम्हा राव
 (द) मोरारजी देसाई और वी पी सिंह

उत्तर : चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिम्हा राव
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। अलंकरण समारोह के दौरान, पुरस्कार विजेताओं के परिवारजनों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

प्रश्न 3   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस संगठन ने कोरोना वायरस के लिए नया नेटवर्क CoViNet लॉन्च किया है -
 (अ) World Bank
 (ब) WTO
 (स) UNICEF
 (द) WHO

उत्तर : WHO
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मानव, पशु और पर्यावरणीय कोरोनोवायरस निगरानी में विशेषज्ञता वाली प्रयोगशालाओं का एक वैश्विक नेटवर्क CoViNet लॉन्च किया। इसका उद्देश्य संभावित नए उपभेदों सहित उभरते हुए कोरोना वायरस का पता लगाना और निगरानी करना, जोखिम मूल्यांकन को बढ़ाना और WHO नीतियों को सूचित करना है। CoViNet वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों में योगदान करते हुए, MERS-CoV और अन्य महत्वपूर्ण कोरोना वायरस की निगरानी के लिए, विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में निगरानी क्षमताओं का विस्तार करेगा।

प्रश्न 4   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस कंपनी ने अपने कृषि ट्रैक्टर व्यवसाय और संबंधित गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया है -
 (अ) फोर्स मोटर्स
 (ब) जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
 (स) सोनालिका ट्रैक्टर
 (द) महिंद्रा एंड महिंद्रा

उत्तर : फोर्स मोटर्स
व्याख्या :
भारत की फोर्स मोटर्स ने 29 मार्च 2024 को जानकारी दी है कि वह 31 मार्च से अपने कृषि ट्रैक्टर व्यवसाय और संबंधित गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया है। फोर्स मोटर्स कंपनी के अनुसार, व्यवसाय को बंद करना कंपनी के उत्पाद युक्तिकरण कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत फोर्स मोटर्स अपने मुख्य क्षेत्रों के व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रश्न 5   भारत का ‘गवर्नमेंट ई-मार्केट’ (GeM) पोर्टल वैश्विक स्तर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में किस स्थान पर है -
 (अ) पहला
 (ब) दूसरा
 (स) तीसरा
 (द) पांचवां

उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
भारत का ‘गवर्नमेंट ई-मार्केट’ (GeM) पोर्टल कोरिया के ऑन-लाइन ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (KONEPS) और सिंगापुर के GeBIZ के बाद सार्वजनिक खरीद के लिए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। GeM के सीईओ पीके सिंह के अनुसार, GeM ने इस वित्तीय वर्ष में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) का लेनदेन किया है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में जीएमवी से लगभग 100% अधिक है।

प्रश्न 6   हाल ही में (मार्च 2024 में) चर्चा में रहा स्टारगेट क्या है -
 (अ) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
 (ब) 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट
 (स) मंगल ग्रह पर खोजा गया ज्वालामुखी
 (द) सुपर कंप्यूटर

उत्तर : सुपर कंप्यूटर
व्याख्या :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई एक विशाल डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर सहयोग कर रहे हैं जिसकी लागत संभावित रूप से 100 बिलियन डॉलर तक हो सकती है। इस परियोजना का लक्ष्य “स्टारगेट” नामक एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुपरकंप्यूटर विकसित करना है। माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई कंपनियां अगले छह वर्षों में सुपर कंप्यूटर की एक श्रृंखला बनाने की योजना बना रही हैं।

प्रश्न 7   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई)-रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया -
 (अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
 (ब) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई
 (स) अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई
 (द) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

उत्तर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) की मेजबानी में 30 से 31 मार्च 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई)-रेटेड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। चेन्नई में आयोजित यह छठे शास्त्र रैपिड फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट है। आईआईटी मद्रास देश का एकमात्र आईआईटी है जो प्रति वर्ष ओपन रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट आयोजित करता है।

प्रश्न 8   सेनेगल के 5वें राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) बस्सिरौ डियोमाये फेय
 (ब) जोमो केन्याटा
 (स) गमाल अब्देल नासिर
 (द) क्वामे नक्रूमा

उत्तर : बस्सिरौ डियोमाये फेय
व्याख्या :
पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में विपक्षी उम्मीदवार बस्सिरु डियोमे फेय ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे सेनेगल के पांचवे राष्ट्रपति होंगे। फेय को 54 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार अमादौ बा 35 प्रतिशत से कुछ ही अधिक वोट जुटा सके। श्री फेय के 2 अप्रैल को राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने की संभावना है।

प्रश्न 9   हाल ही में (मार्च 2024 में) अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी ने विश्व का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन कॉपर प्लांट कहाँ विकसित किया है -
 (अ) मुंद्रा, गुजरात
 (ब) पुणे, महाराष्ट्र
 (स) नागपुर, महाराष्ट्र
 (द) कोलकाता, पश्चिम बंगाल

उत्तर : मुंद्रा, गुजरात
व्याख्या :
अडानी के नेतृत्व वाले समूह ने गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े तांबा विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण के शुरुआत की घोषणा की है। यह संयंत्र तांबे के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन का समर्थन करने में मदद करेगा। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ने ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी के पहले चरण को चालू कर दिया है।

प्रश्न 10   2022-23 में नागरिक समाज संगठनों के द्वारा सर्वाधिक बाल विवाह किस राज्य में में रोके गये -
 (अ) बिहार
 (ब) झारखंड
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : बिहार
व्याख्या :
17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 265 जिलों के डेटा से पता चला कि 2022-23 में नागरिक समाज संगठनों के द्वारा पुलिस की मदद से 9,551 बाल विवाहों को रोका गया है. इसमें लगभग 60% लड़कियां 15-18 वर्ष आयु वर्ग की थी। इसके अलावा इसमें जिन लड़कियों की शादी रोकी गई उनमें से 26% लड़कियां 10 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की थी। इसके अलावा बता दें कि इसमें 9 वर्ष और उससे कम उम्र की लड़कियों की शादी के मामले 0.6% हैं। देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा बाल विवाह रोका गया है। इसमें बिहार में 31%, पश्चिम बंगाल में 11%, उत्तर प्रदेश में 11%, झारखंड में 10% और राजस्थान में 7% प्रतिशत मामले रोके गए हैं।

page no.(1/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.