Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मेवाड़ का गुहिल वंश

प्रश्न 1 राणा सांगा के उस सहयोगी का नाम बताइये जिसने खानवा युद्ध के नाजुक पड़ाव पर अपना समर्थन वापस ले लिया। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (RAT) Exam 2024
  • (अ) मेदनीराय
  • (ब) राव गंगा
  • (स) उदयसिंह
  • (द) सल्हदी तंवर
उत्तर : सल्हदी तंवर
व्याख्या :
खानवा का युद्ध (17 मार्च, 1527) : खानवा युद्ध राणा सांगा एवं मुगल सम्राट जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के मध्य 17 मार्च, 1527 ई. को बयाना के पास (वर्तमान रूपबास) हुआ। रायसीन के सलहदी तंवर व नागौर के खानजादा के युद्ध के अंतिम दौर में बाबर से मिल जाने से अंतिम रूप से विजय बाबर की हुई।
प्रश्न 2 गुहिल वंश ने मुख्यतः कहाँ शासन किया -
Junior Instructor (MDE) Exam 2024
  • (अ) ढूंढाड़
  • (ब) मारवाड़
  • (स) जाँगल
  • (द) मेवाड़
उत्तर : मेवाड़
व्याख्या :
गुहिल वंश का मुख्य केंद्र मेवाड़ था। इस वंश की स्थापना बप्पा रावल ने की थी।
प्रश्न 3 अकबर ने दिसंबर 1573 में प्रताप को समझाने के लिए किसे भेजा -
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
  • (अ) जलाल खान
  • (ब) मान सिंह
  • (स) भगवन्त दास
  • (द) टोडरमल
उत्तर : टोडरमल
व्याख्या :
सर्वप्रथम सितम्बर 1572 ई. में जलाल खाँ प्रताप के पास गया। दिसंबर, 1573 ई. में महाराणा प्रताप को संधि हेतु मनाने के लिए अकबर ने अपना चौथा संधि प्रस्ताव दल मेवाड़ भेजा जिसका नेतृत्व टोडरमल ने किया।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से राणा कुम्भा की कौन-सी कृति ‘संगीत’ पर नहीं है -
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) सूड प्रबन्ध
  • (ब) संगीत राज
  • (स) संगीत मीमांसा
  • (द) एकलिंग माहात्म्य
उत्तर : एकलिंग माहात्म्य
व्याख्या :
‘एकलिंग माहात्म्य’ एक धार्मिक ग्रंथ है, जो राजस्थान के उदयपुर में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर एकलिंगजी के गुणों का गुणगान करता है। जबकि राणा कुम्भा द्वारा लिखी गई ‘सूड प्रबंध’, ‘संगीत राज’ और ‘संगीत मीमांसा’ संगीत पर आधारित हैं।
प्रश्न 5 आठवीं शताब्दी में बापा रावल ने मेवाड़ क्षेत्र में किस स्वतंत्र राजवंश की नींव रखी -
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) सिसोदिया
  • (ब) चौहान
  • (स) गुहिल
  • (द) हाडा
उत्तर : गुहिल
व्याख्या :
आठवीं शताब्दी में बापा रावल ने गुहिल राजवंश की स्थापना की, जिससे आगे चलकर सिसोदिया वंश निकला।
ऐसी मान्यता है कि बापा रावल हारीत ऋषि की गायें चराते थे। हारीत ऋषि की अनुकम्पा से ही बापा रावल ने मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया था। बापा रावल ने 734 ई. में मौर्य शासक मान मोरी को पराजित कर सत्ता स्थापित की।
प्रश्न 6 राणा सांगा की मृत्यु के पश्चात् मेवाड़ का शासक कौन बना? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेः)
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) राणा उदय सिंह
  • (ब) राणा अमर सिंह
  • (स) राणा विक्रमादित्य
  • (द) राणा रतन सिंह
उत्तर : राणा रतन सिंह
व्याख्या :
महाराणा सांगा के बड़े पुत्र भोजराज (मीराबाई के पति) थे। लेकिन युद्ध में इनकी मृत्यु के बाद महाराणा सांगा ने रतनसिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। महाराणा सांगा की मृत्यु के बाद उनके पुत्र रतनसिंह शासक बने।
प्रश्न 7 राणा रतन सिंह की मृत्यु के पश्चात् मेवाड़ का शासक कौन बना -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) राणा विक्रमादित्य
  • (ब) राणा अमर सिंह
  • (स) महाराणा प्रताप
  • (द) महाराणा राज सिंह
उत्तर : राणा विक्रमादित्य
व्याख्या :
महाराणा सांगा की मृत्यु के बाद उनके पुत्र रतनसिंह शासक बने। राणा रतनसिंह (1528-1531 ई.) की मृत्यु के बाद राणा विक्रमादित्य (1531-1536 ई.) मेवाड़ के शासक बने। राणा सांगा की हाडी रानी कर्मावती के दो अल्प आयु पुत्र विक्रमादित्य व उदयसिंह थे। विक्रमादित्य अल्प वयस्क तो रानी कर्मावती संरक्षिका बनी। सन् 1535 में गुजरात के बहादुरशाह ने मेवाड़ पर आक्रमण किया। इस समय राणा सांगा के द्वितीय पुत्र विक्रमादित्य का (1531-36 ई.) शासन था।
प्रश्न 8 राणा सांगा की छतरी कहाँ स्थित है -
SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024
  • (अ) कालपी
  • (ब) चित्तौड़गढ़
  • (स) माण्डलगढ़
  • (द) एरिकपुर
उत्तर : माण्डलगढ़
व्याख्या :
खानवा के युद्ध (17 मार्च, 1527) में पराजय के बाद जब राणा सांगा के साथियों ने देखा कि इस बार पराजय से मेवाड़ का सर्वनाश होगा तो उन्होंने मिलकर उसे विष दे दिया, जिसके फलस्वरूप 30 जनवरी, 1528 को 46 वर्ष की आयु में राणा सांगा की मृत्यु हो गयी। सांगा का शव कालपी से माण्डलगढ़ ले जाया गया जहाँ राणा का समाधि-स्थल आज भी उस महान् योद्धा का स्मरण दिला रहा है।
प्रश्न 9 राजपूताने के किस राज्य के राजचिन्ह प्रतीक और झण्डे पर भील राजा को दर्शाया गया था-
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) बीकानेर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
प्रश्न 10 निम्न में से वह महिला, जो संगीतशास्त्र की ज्ञाता और वागीश्वरी के नाम से प्रसिद्ध थी -
  • (अ) रसबाई
  • (ब) रमाबाई
  • (स) रमादेवी
  • (द) रमा कपूरी
उत्तर : रमाबाई

page no.(1/39)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.