Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सरल ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज

प्रश्न 1 25000 रूपयों पर 1 वर्ष के लिए 20% की दर से अर्द्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज में अन्तर (रुपयों में) क्या होगा -
  • (अ) ₹125
  • (ब) ₹250
  • (स) ₹500
  • (द) ₹375
उत्तर : ₹250
व्याख्या :
चक्रवृद्धि ब्याज का सूत्र: p(1 + r/100)ᵗ
यहाँ P =25000, r = 20% और t =1 वर्ष
वार्षिक चक्रवृद्धि के लिए ब्याज साल में केवल एक बार लगता है।
र्द्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के लिए दर आधी हो जाती है और ब्याज दो बार लगता है।
दर = r/2 = 10%, और समय t = 2 बार (हर 6 महीने में 1 बार)।
अब इन दोनों स्थितियों के लिए ब्याज की गणना करके हम दोनों के बीच का अंतर निकाल सकते हैं।
अर्द्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर 250 रुपये है।
प्रश्न 2 ₹ 5,000 की राशि को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि पहले भाग पर 6⅔% प्रतिवर्ष की दर से 4⅕ वर्षों के लिए साधारण ब्याज, दूसरे भाग पर 4% प्रतिवर्ष की दर से 2¾ वर्षों के लिए साधारण ब्याज से दुगुना होता है। दोनों भागों में कितना अंतर है -
  • (अ) ₹ 560
  • (ब) ₹ 600
  • (स) ₹ 680
  • (द) ₹ 620
उत्तर : ₹ 600
व्याख्या :
माना पहला भाग = x
दूसरा भाग = (5000-x)
साधारण ब्याज = (P*R*T)/100
पहला ब्याज= 7x/25
दूसरा ब्याज=[11(5000−x)]/100
शर्त: पहले भाग का ब्याज, दूसरे भाग के ब्याज का दुगुना है।
28x=22(5000−x)
x =2200
दोनों भागों में अन्तर = 5000- 2x=5000-4400=600
प्रश्न 3 कोई राशि साधारण ब्याज की किस दर पर 12 वर्षों में दोगुनी हो जाएगी -
  • (अ) 8%
  • (ब) 8⅓%
  • (स) 7¾%
  • (द) 7⅓%
उत्तर : 8⅓%
प्रश्न 4 एक निश्चित राशि पर 5% की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के मध्य अंतर ₹ 279 है। तब यह राशि होगी -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) ₹ 1,00,000
  • (ब) ₹ 1,10,000
  • (स) ₹ 1,11,600
  • (द) ₹ 1,16,000
उत्तर : ₹ 1,11,600
प्रश्न 5 कितने प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर कोई धन अपना आठ गुणा हो जाता है, यदि यह धन उसी अवधि में 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से स्वयं का चार गुणा हो जाता है -
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) 10%
  • (ब) 12%
  • (स) 14%
  • (द) 16%
उत्तर : 14%
प्रश्न 6 एक धनराशि को 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेशित किया गया है। इसका मान 60% अधिक होने में इसे कितना समय लगेगा -
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) 12 वर्ष
  • (ब) 8 वर्ष
  • (स) 6 वर्ष
  • (द) 10 वर्ष
उत्तर : 10 वर्ष
प्रश्न 7 एक व्यक्ति ने साधारण ब्याज पर 4 साल के लिए दो अलग-अलग बैंकों में 8000 रुपये जमा किए। यदि दो बैंकों से प्राप्त ब्याज के बीच का अंतर रु.1600, तब उनकी ब्याज दर के बीच का अंतर है -
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) 4% प्रति वर्ष
  • (ब) 5% प्रति वर्ष
  • (स) 6% प्रति वर्ष
  • (द) 8% प्रति वर्ष
उत्तर : 5% प्रति वर्ष
प्रश्न 8 8% प्रतिवर्ष साधारण ब्याज दर की गणना से 3 वर्ष के समयकाल में निम्न में से कितनी धनराशि ₹ 11,780 हो जाएगी?
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
  • (अ) ₹ 8500
  • (ब) ₹ 9000
  • (स) ₹ 9500
  • (द) ₹ 9600
उत्तर : ₹ 9500
प्रश्न 9 एक निश्चित धन राशि पर 2 वर्ष की समयावधि के लिए 10% प्रति वर्ष की दर पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अन्तर ₹126 है। धन राशि ज्ञात कीजिए (रूपये में)।
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
  • (अ) ₹ 12,000
  • (ब) ₹ 12,600
  • (स) ₹ 16,200
  • (द) ₹ 10,800
उत्तर : ₹ 12,600
प्रश्न 10 साधारण ब्याज में, एक निश्चित राशि, तीन वर्ष के समय में किस दर से 36% तक बढ़ जाएगी?
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
  • (अ) 9%
  • (ब) 10%
  • (स) 12%
  • (द) 18%
उत्तर : 12%

page no.(1/19)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.