Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

समय, दूरी एवं चाल

प्रश्न 1   साइकिल द्वारा एक व्यक्ति 150 मीटर दूरी 25 सेकण्ड में तय करता है, 13. उसकी चाल कितने किमी./घण्टा है?
 (अ) 20 किमी./घण्टा
 (ब) 21.6 किमी./घण्टा
 (स) 23 किमी./घण्टा
 (द) 25 किमी./घण्टा

उत्तर : 21.6 किमी./घण्टा

प्रश्न 2   एक बालक घर से स्कूल 8 कि.मी/घं. की चाल से जाता है और वापस स्कूल से घर 12 कि.मी./घं. की चाल से आता है। बालक की औसत चाल क्या है?
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
 (अ) 10.6 कि.मी./घं.
 (ब) 10 कि.मी./घं.
 (स) 9.6 कि.मी./घं.
 (द) 11 कि.मी./घं.

उत्तर : 9.6 कि.मी./घं.

प्रश्न 3   सूची I का सूची II से मिलान कीजिए:

सूची I (किमी/घं में गति) सूची II (मी/से. में गति)
a. 6 किमी/घं. I. 8.5 मी/से.
b. 20 किमी/घं. II. 5/3 मी/से.
c. 30.6 किमी/घं. III. 20 मी/से.
d. 72 किमी/घं. IV. 50/9 मी/से.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
 (अ) a-II, b-IV, c-I, d-III
 (ब) a-IV, b-II, c-I, d-III
 (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
 (द) a-II, b-I, c-IV, d-III

उत्तर : a-II, b-IV, c-I, d-III

प्रश्न 4   श्रीमान X बिन्दु A पर पहुंचने के लिये अपनी साइकिल से यात्रा कर रहा है। यदि वह 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यात्रा करता है तो वह दोपहर 2 बजे पहुंचेगा। यदि वह 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यात्रा करता है तो वह दोपहर 12 बजे पहुंचेगा। उसे किस रफ्तार से यात्रा करनी चाहिये जिससे वह दोपहर 1 बजे बिन्दु A पर पहुंच जाये -
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
 (अ) 13 किमी/घंटा
 (ब) 11 किमी/घंटा
 (स) 12 किमी/घंटा
 (द) 14 किमी/घंटा

उत्तर : 12 किमी/घंटा

प्रश्न 5   600 किमी की एक उड़ान में, एक विमान की गति को खराब मौसम के कारण धीरे किया गया। इसकी औसत गति में 200 किमी/घंटा की कमी हुई तथा उड्डयन काल 30 मिनट बढ़ गया। उड़ान की मूल अवधि थी:
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
 (अ) 1 घंटा
 (ब) 2 घंटे
 (स) 3 घंटे
 (द) 4 घंटे

उत्तर : 1 घंटा

प्रश्न 6   अभिनव सुबह 6 बजे मुंबई से निकलता है और 10 बजे बैंगलोर पहुंचता है। प्रवीण सुबह 8 बजे बैंगलोर से निकलता है। और 11:30 बजे मुंबई पहुंचता है। वे किस समय एक दूसरे को पार करते है -
Forest Guard Exam 2022 Shift 4
 (अ) सुबह 10 बजे
 (ब) सुबह 8:32 बजे
 (स) सुबह 8:56 बजे
 (द) सुबह 9:20 बजे

उत्तर : सुबह 8:56 बजे

प्रश्न 7   एक विद्यार्थी अपने घर से कॉलेज 10 कि.मी. प्रति घट की गति से जाता है तथा वापस कॉलेज से घर 15 कि.मी. प्रति घंटे की गति से आता हो, तो उस विद्यार्थी की औसत गति होगी -
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM - 2021 (PAPER-II)
 (अ) 12.5 कि.मी. प्रति घंटा
 (ब) 12 कि.मी. प्रति घंटा
 (स) 13 कि.मी. प्रति घंटा
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 12 कि.मी. प्रति घंटा

प्रश्न 8   एक विद्यार्थी प्रातः अपने घर से कॉलेज 15 कि.मी. प्रति घंटे की गति से जाता है और शाम को कॉलेज से घर पर 10 कि.मी. प्रति घंटे की गति से आता है, तो उसकी औसत गति क्या होगी -
Evaluation Officer 2020
 (अ) 12.5 कि.मी. प्रति घंटा
 (ब) 12.0 कि.मी. प्रति घंटा
 (स) 13.0 कि.मी. प्रति घंटा
 (द) 11.5 कि.मी. प्रति घंटा

उत्तर : 12.0 कि.मी. प्रति घंटा

प्रश्न 9   एक आदमी एक यात्रा की आधी दूरी 30 मील प्रति घंटे एवं अन्य आधी दूरी 60 मील प्रति घन्टे से पूर्ण करता है। यदि पूरी यात्रा 20 मील की हो, तो वह अपनी यात्रा पूर्ण करने में कितना समय लेगा -
Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
 (अ) 30 मिनट
 (ब) 45 मिनट
 (स) 60 मिनट
 (द) 75 मिनट

उत्तर : 30 मिनट

प्रश्न 10   एक व्यक्ति कार द्वारा 100 किमी./घण्टा की चाल से 2 घण्टे चलता है फिर स्कूटर से 50 किमी./घण्टा की चाल से 3 घण्टे चलता है फिर साईकिल से 20 किमी./घण्टा की चाल से 1 घण्टे चलता है पूर यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात करो -
 (अ) 64(1/2) किमी./घण्टा
 (ब) 61(2/3) किमी./घण्टा
 (स) 67(4/3) किमी./घण्टा
 (द) 69(2/5) किमी./घण्टा

उत्तर : 61(2/3) किमी./घण्टा

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.