समय और काम
- प्रश्न 1 A 24 दिनों में 75% कार्य कर सकता है। B कार्य 1/4 का भाग 24 भाग 24 दिनों में पूरा कर सकता है। दोनों मिलकर इस कार्य के 1/4 भाग को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं बताएँ।
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) 6 दिनों
- (ब) 8 दिनों
- (स) 10 दिनों
- (द) 5 दिनों
उत्तर : 6 दिनों
- प्रश्न 2 किसी कार्य को पूरा करने हेतु एक दिन में 12 घंटे कार्य करके 15 व्यक्ति 10 दिनों का समय लेते हैं। उसी कार्य को 20 दिनों में पूरा करने के लिए 10 व्यक्तियों को एक दिन में कितने घंटे काम करना चाहिए -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) 10
- (ब) 11
- (स) 8
- (द) 9
उत्तर : 9
- प्रश्न 3 A और B किसी कार्य को क्रमशः 45 दिनों और 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे मिलकर कार्य प्रारम्भ करते हैं लेकिन A, ‘m’ दिनों के बाद कार्य छोड़ देता है और B शेष कार्य को (m+14) दिनों में पूरा कर देता है, तो m का मान है:
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) 5 दिन
- (ब) 17 दिन
- (स) 9 दिन
- (द) 23 दिन
उत्तर : 9 दिन
- प्रश्न 4 यदि 12 लड़के अथवा 18 लड़कियाँ किसी कार्य को 14 दिनों मे पूरा कर सकते हैं, तो 8 लड़के एवं 16 लड़कियाँ उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) 7
- (ब) 9
- (स) 11
- (द) 13
उत्तर : 9
- प्रश्न 5 अमन कोई कार्य करने में भानु से 5 दिन और पंकज से 9 दिन अधिक समय लेता है। अमन और भानु मिलकर उस कार्य को करने में पंकज के समान समय लेते हैं। इस कार्य को पूरा करने में अकेले अमन कितने दिन का समय लेगा -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) 20
- (ब) 25
- (स) 5
- (द) 15
उत्तर : 15
- प्रश्न 6 विपुल टूर पर है और उसके पास अपने खर्चे के लिए 360 रुपये हैं। यदि वह अपने टूर से 4 दिन आगे निकल जाता है, तो उसे अपने दैनिक खर्चों में 3 रुपये की कटौती करनी होगी। विपुल कितने दिनों के लिए टूर पर है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist -
- (अ) 18
- (ब) 21
- (स) 19
- (द) 20
उत्तर : 20
- प्रश्न 7 A 25 घंटे में 75 पेज लिख सकता है। A और B एक साथ 27 घंटे में 135 पेज लिख सकते हैं। B कितने समय में 42 पेज लिख सकता है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2) -
- (अ) 17 घंटे
- (ब) 19 घंटे
- (स) 21 घंटे
- (द) 23 घंटे
उत्तर : 21 घंटे
- प्रश्न 8 A, B और C एक कार्य को क्रमशः 10, 12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया। लेकिन A ने कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले कार्य छोड़ दिया। A के जाने के 2 दिन बाद B ने भी काम छोड़ दिया। कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ था -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2) -
- (अ) 4 दिन
- (ब) 5 दिन
- (स) 8 दिन
- (द) 7 दिन
उत्तर : 7 दिन
- प्रश्न 9 एक कार्यालय में 20 व्यक्ति कार्य करते हैं। पांच का पहला समूह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काम करता है। दस लोगों का दूसरा समूह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम करता है और पांच लोगों का तीसरा समूह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच काम करता है. कार्यालय में तीन कंप्यूटर हैं जो सभी कर्मचारी अक्सर उपयोग करते हैं। निम्नलिखित में से किस घंटे के दौरान, कंप्यूटर का सबसे अधिक उपयोग किए जाने की संभावना है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2) -
- (अ) दोपहर 2:00 बजे - 4:00 बजे
- (ब) दोपहर 1:00 बजे - 3:00 बजे
- (स) दोपहर 12 बजे -2:00 बजे
- (द) सुबह 10 बजे - दोपहर 12 बजे
उत्तर : दोपहर 12 बजे -2:00 बजे
- प्रश्न 10 दिनेश और राकेश एक असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं, दिनेश कंप्यूटर पर 32 पेज टाइप करने में 6 घंटे लेता है, जबकि राकेश 40 पेज टाइप करने में 5 घंटे लेता है। दो अलग-अलग कंप्यूटरों पर एक साथ कार्य करने पर 110 पेज का एक असाइनमेंट टाइप करने के लिए वे कितना समय लेंगे -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2) -
- (अ) 7 घंटे, 30 मिनट
- (ब) 8 घंटे
- (स) 8 घंटे, 15 मिनट
- (द) 8 घंटे, 25 मिनट
उत्तर : 8 घंटे, 15 मिनट
page no.(1/9)