क्रिया
प्रश्न 11 जिस विकारी शब्द के प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते हैं उसे कहते हैं -
(अ) संज्ञा
(ब) क्रिया
(स) सर्वनाम
(द) विशेषण
प्रश्न 12 निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है -
(अ) जंगल में हिरन दौड़ रहे हैं।
(ब) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते हैं।
(स) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
(द) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते हैं।
प्रश्न 13 निम्नलिखित में से गलत विकल्प है -
(अ) वह चतुर निकला - सकर्मक क्रिया
(ब) वह काॅलेज से आकर सो गया - पूर्वकालिक क्रिया
(स) उसने आम खाया - सकर्मक क्रिया
(द) मोर नाचता है - अकर्मक क्रिया
प्रश्न 14 निम्नलिखित वाक्यों में से अकर्मक क्रिया का वाक्य है -
(अ) राम गिलास से दूध पीता है।
(ब) लड़का मैदान में फुटबाल खेल रहा है।
(स) लड़कियां चुपचाप पुस्तकें पढ़ रही हैं।
(द) लड़की गा रही है।
प्रश्न 15 निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य का चयन कीजिए -
(अ) राधा अभी जयपुर होकर आई है।
(ब) बन्दर केला खाता है।
(स) सांप रेंगता है।
(द) अब मैं क्या करूँ ?
प्रश्न 16 ‘मोहन ने अविनाश को पढ़ाया’ वाक्य में कौनसी क्रिया है ?
(अ) प्रेरणार्थक
(ब) संयुक्त क्रिया
(स) अकर्मक
(द) सकर्मक
प्रश्न 17 निम्नांकित किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग है ?
(अ) अंकिता खेलकर पढ़ने बैठेगी।
(ब) मोहन पत्र लिखता रहा है।
(स) मेघा भोजन कर रही है।
(द) चिड़िया दाना चुग रही है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में है ?
(अ) वह नहाकर आया।
(ब) उसने आम खाया।
(स) मछली तैरती है।
(द) वे डूब गए।
प्रश्न 19 जिस क्रिया का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़ता है उसे कहते हैं -
(अ) सकर्मक
(ब) अकर्मक
(स) द्विकर्मक
(द) प्रेरणार्थक
प्रश्न 20 ‘मैं नहा-धोकर नाश्ता करूँगा’ वाक्य में क्रिया है -
(अ) नामधातु
(ब) प्रेरणार्थक
(स) पूर्वकालिक
(द) सार्वकालिक
page no.(2/10)