Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विशेषण

प्रश्न 21   किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है -
 (अ) खेल का मैदान लम्बा है।
 (ब) पंकज अच्छा गायक है।
 (स) मैं सफेद कमीज नहीं पहनता।
 (द) इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।

उत्तर : इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।

प्रश्न 22   ‘ध्यानपूर्वक’ शब्द है -
 (अ) परिणामवाचक क्रिया विशेषण
 (ब) कालवाचक क्रिया विशेषण
 (स) स्थानवाचक क्रिया विशेषण
 (द) रीतिवाचक क्रिया विशेषण

उत्तर : रीतिवाचक क्रिया विशेषण

प्रश्न 23   अत्याधुनिक तकनीक सीखकर ही प्रगती सम्भव है - रेखांकित शब्द में विशेषण है -
 (अ) गुणवाचक
 (ब) सार्वनामिक
 (स) संख्यावाचक
 (द) परिमाणवाचक

उत्तर : गुणवाचक

प्रश्न 24   इनमें से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है ?
 (अ) भाईचारा
 (ब) थकाहारा
 (स) बेसहारा
 (द) बेचारा

उत्तर : भाईचारा

प्रश्न 25   संज्ञा शब्द ‘नमक’ से बना विशेषण है -
 (अ) नामक
 (ब) नामिक
 (स) नमकीन
 (द) नमकिय

उत्तर : नमकीन

प्रश्न 26   संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है -
 (अ) भागना
 (ब) नागरिक
 (स) नैतिक
 (द) शारीरिक

उत्तर : भागना

प्रश्न 27   इनमें कौनसा शब्द विशेषण नहीं है -
 (अ) भीतर
 (ब) गुरूतर
 (स) विश्वस्त
 (द) विगत

उत्तर : भीतर

प्रश्न 28   किस वाक्य में ‘स्थानवाचक’ क्रिया विशेषण है -
 (अ) आप यहां बैठिए।
 (ब) वह धीर-धीरे चलता है।
 (स) मोहन जयपुर से अभी आया है।
 (द) गुरूजी बहुत कम बोलते हैं।

उत्तर : आप यहां बैठिए।

प्रश्न 29   ‘बुद्धि और संसार’ संज्ञा शब्दों में इक प्रत्यय जोड़ने से विशेषण शब्द बनेंग -
 (अ) बुद्धिक, संसारिक
 (ब) बोद्धिक, सांसारिक
 (स) बौद्धिक, सांसारिक
 (द) बुद्धि, संसार

उत्तर : बौद्धिक, सांसारिक

प्रश्न 30   कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण है -
 (अ) सुखी
 (ब) प्रसन्न
 (स) कटु
 (द) सुन्दर

उत्तर : सुखी

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.