Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रकाश

प्रश्न 21   अवतल लेंस में प्रतिबिम्ब हमेशा होता है -
 (अ) उल्टा एवं आभासी
 (ब) सीधा एवं वास्तविक
 (स) सीधा एवं आभासी
 (द) उल्टा एवं वास्तविक

उत्तर : सीधा एवं आभासी

प्रश्न 22   किस प्रकाशीय परिघटना के द्वारा सफेद प्रकाश का विभाजन सात संघटक वर्णों में होता है -
 (अ) व्यतिकरण
 (ब) अपवर्तन
 (स) परावर्तन
 (द) वर्ण विक्षेपण

उत्तर : वर्ण विक्षेपण

प्रश्न 23   उत्तल लेंस की क्षमता होती है -
 (अ) ऋणात्मक
 (ब) शून्य
 (स) अनन्त
 (द) धनात्मक

उत्तर : धनात्मक

प्रश्न 24   सामान्य दृष्टि वाले युवा वयस्क के लिए निकट बिंदु दूरी क्या है -
 (अ) 2.5 cm (सेमी)
 (ब) 25 cm (सेमी)
 (स) 2.5m (मी)
 (द) 25m (मी)

उत्तर : 25 cm (सेमी)

प्रश्न 25   निम्नलिखित स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्गत किरण / किरणों के बारे में क्या कहा जा सकता है -

 (अ) लाल प्रकाश
 (ब) सफेद प्रकाश
 (स) बैंगनी प्रकाश
 (द) विबग्योर ( VIBGYOR)

उत्तर : सफेद प्रकाश

प्रश्न 26   एक दर्पण में किसी वस्तु X का प्रतिबिम्ब उल्टा व वस्तु से बड़ा बनता है । दर्पण की प्रकृति है -
 (अ) अवतल दर्पण
 (ब) उत्तल दर्पण
 (स) परवलयिक दर्पण
 (द) समतल दर्पण

उत्तर : अवतल दर्पण

प्रश्न 27   किसी प्रिज्म द्वारा किस रंग की प्रकाश किरण का विचलन सबसे कम होगा -
 (अ) बैंगनी
 (ब) पीले
 (स) लाल
 (द) हरे

उत्तर : लाल

प्रश्न 28   एक 14 वर्ष का विद्यार्थी श्याम पटल पर लिखे हुए प्रश्नों को 5 मी. की दूरी से साफ नहीं पढ़ पाता है। विद्यार्थी किस नेत्र दोष से पीड़ित है एवं इसे दूर करने के लिए कौन सा लेंस उपयोग करना होगा -
 (अ) निकट दृष्टि दोष, अवतल लेंस
 (ब) निकट दृष्टि दोष, उत्तल लेंस
 (स) दूर दृष्टि दोष, अवतल लेंस
 (द) दूर दृष्टि दोष, उत्तल लेंस

उत्तर : निकट दृष्टि दोष, अवतल लेंस

प्रश्न 29   किसी वस्तु (बिंब) का छोटा, आभासी व सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त करने हेतु उसे _____ दर्पण के सामने कहीं पर भी रखा जा सकता है।
 (अ) उत्तल
 (ब) अवतल
 (स) समतल
 (द) या तो अवतल या उत्तल

उत्तर : उत्तल

प्रश्न 30   प्रिज़्म द्वारा सफेद प्रकाश के विक्षेपण में प्रकाश का कौन सा रंग अधिकतम विचलित होता है -
 (अ) बैंगनी
 (ब) नीला
 (स) हरा
 (द) लाल

उत्तर : बैंगनी

page no.(3/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.