Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्रकाश

प्रश्न 31   कार्तीय निर्देशांक तंत्र में लेंस का सूत्र है –
जहाँ,
u = प्रकाशिक केंद्र से बिम्ब की दूरी
v = प्रकाशिक केंद्र से प्रतिबिम्ब की दूरी
f = प्रकाशिक केंद्र से फोकस दूरी

 (अ) 1/f = 1/u + 1/v
 (ब) 1/f = 1/u - 1/v
 (स) 1/f = 1/v - 1/u
 (द) f = v + u

उत्तर : 1/f = 1/v - 1/u

प्रश्न 32   मुख्य अक्ष के समानान्तर गुजरने वाली किरणें उत्तल लेंस से अपवर्तन के पश्चात् गुजरती हैं :
 (अ) वक्रता केन्द्र से
 (ब) मुख्य फोकस से
 (स) अपरिवर्तित
 (द) प्रकाशिक केन्द्र से

उत्तर : मुख्य फोकस से

प्रश्न 33   किसी वस्तु का आभासी व विवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है :
 (अ) अवतल लेंस द्वारा
 (ब) उत्तल दर्पण द्वारा
 (स) अवतल दर्पण द्वारा
 (द) समतल दर्पण द्वारा

उत्तर : अवतल दर्पण द्वारा

प्रश्न 34   दृष्टिदोष ‘दृष्टिवैषम्य’ तब उत्पन्न होती है जब :
 (अ) कॉर्निया की आकृति गोलीय नहीं होती ।
 (ब) किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब दृष्टिपटल के पीछे किसी बिन्दु पर फोकसित होता है ।
 (स) किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब दृष्टिपटल के आगे किसी बिन्दु पर फोकसित होता है।
 (द) नेत्र लेंस धुंधला हो जाता है।

उत्तर : कॉर्निया की आकृति गोलीय नहीं होती ।

प्रश्न 35   सघन से विरल माध्यम में गमन करने वाली प्रकाश की एक किरण के लिये जब आपतन कोण, क्रांतिक कोण के बराबर होता है, तब अपवर्तन कोण होता है :
 (अ) 180°
 (ब) 0°
 (स) 45°
 (द) 90°

उत्तर : 90°

प्रश्न 36   मानव नेत्र का वह भाग जो नेत्र के अभिसारी लेंस के लिए फोकस का कार्य करता है, कहलाता है।
 (अ) कॉर्निया
 (ब) आइरिस
 (स) पुतली
 (द) रेटिना (दृष्टिपटल)

उत्तर : रेटिना (दृष्टिपटल)

प्रश्न 37   यदि उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 60 सेमी हो, तो उसकी फोकल दूरी है :
 (अ) -30 सेमी
 (ब) +60 सेमी
 (स) -60 सेमी
 (द) +30 सेमी

उत्तर : +30 सेमी

प्रश्न 38   यदि प्रतिबिंब सीधा और छोटा है और दर्पण को चेहरे से दूर ले जाने पर यह सीधा रहता है, तो दर्पण ______ दर्पण होता है।
 (अ) अवतल
 (ब) उत्तल
 (स) समतल
 (द) दोनों उत्तल और समतल

उत्तर : उत्तल

प्रश्न 39   चंद्र सतह पर एक पर्यवेक्षक को, दिन के समय आकाश दिखाई देगा -
 (अ) काला
 (ब) हल्का पीला
 (स) नीला
 (द) नारंगी

उत्तर : काला

प्रश्न 40   किसी अज्ञात स्त्रोत द्वारा उत्पन्न प्रकाश की तीव्रता को मानक स्त्रोत के रूप में मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
 (अ) कैलिपर्स
 (ब) एमीटर
 (स) डायनामोमीटर
 (द) फोटोमीटर

उत्तर : फोटोमीटर

page no.(4/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.