Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

नीति निर्देशक तत्व

प्रश्न 31   निम्नलिखित में से राज्य की नीति के निर्देशक तत्वों के संबंध में कौनसा युग्म सही नहीं है -
 (अ) अनुच्छेद 43क : बयालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1976
 (ब) अनुच्छेद 49 : चवालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1978
 (स) अनुच्छेद 43ख : सन्तानवे वाँ संशोधन अधिनियम, 2011
 (द) अनुच्छेद 45 : छियासी वाँ संशोधन अधिनियम, 2002

उत्तर : अनुच्छेद 49 : चवालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1978

प्रश्न 32   निम्नांकित में से कौनसा युग्म मूल कर्त्तव्यों के संबंध में सही नहीं है -
 (अ) त्याग : स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध प्रथाओं का।
 (ब) विकास : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का।
 (स) परिरक्षण : भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा का।
 (द) निर्माण : भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का।

उत्तर : परिरक्षण : भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा का।
व्याख्या :
मौलिक कर्त्तव्य
भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा व प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें।
हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।

प्रश्न 33   भारत के संविधान के किस भाग में अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा हेतु राज्य को दायित्व सौंपा गया है -
 (अ) मौलिक अधिकारों में
 (ब) राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में
 (स) आपातकालीन प्रावधानों में
 (द) संविधान की प्रस्तावना में

उत्तर : राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में

प्रश्न 34   भारतीय संविधान के कौन से भाग में पंचायती राज की अवधारणा निहित है -
 (अ) प्रस्तावना
 (ब) मौलिक अधिकार
 (स) राज्य नीति के निदेशक तत्व
 (द) दसवीं अनुसूची

उत्तर : राज्य नीति के निदेशक तत्व

प्रश्न 35   निम्न में से किस एक को मूल कर्तव्य के रूप में भारतीय संविधान में सम्मिलित नहीं किया गया है -
 (अ) वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद का विकास करना
 (ब) सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना
 (स) उन उच्च आदर्शों का आदर व पालन करना जिन्होंने राष्ट्रीय संग्राम को प्रेरित किया
 (द) अल्पसंख्यकों की रक्षा करना

उत्तर : अल्पसंख्यकों की रक्षा करना

प्रश्न 36   निम्न में से कौन सा अनुच्छेद 51 क में दिए मूल कर्त्तव्य में शामिल नहीं है -
 (अ) करों का भुगतान करें।
 (ब) देश की रक्षा करें।
 (स) सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें।
 (द) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करें।

उत्तर : करों का भुगतान करें।

प्रश्न 37   निम्नांकित में से कौन सा समूह भारत के संविधान में उल्लिखित मूल कर्त्तव्य के तहत प्राकृतिक पर्यावरण के अन्तर्गत शामिल है -
 (अ) वन, झील, नदी और पर्वत
 (ब) वन, झील, पर्वत और वन्यजीव
 (स) वन, झील, नदी और वन्यजीव
 (द) झील, नदी, पर्वत और वन्यजीव

उत्तर : वन, झील, नदी और वन्यजीव

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के तहत कौन एक ‘मौलिक कर्तव्य नहीं है -
 (अ) हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विसरात को मान देना और उसकी रक्षा करना
 (ब) वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद तथा अन्वेषण और सुधार की भावना का विकास करना
 (स) सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और हिंसा का त्याग
 (द) संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करना

उत्तर : संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करना

प्रश्न 39   भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्य जोड़े गए :
 (अ) 42वें संशोधन द्वारा
 (ब) 44वें संशोधन द्वारा
 (स) 77वें संशोधन द्वारा
 (द) 40वें संशोधन द्वारा

उत्तर : 42वें संशोधन द्वारा

प्रश्न 40   भारत के संविधान में वर्णित नीति निदेशक तत्वों का सुमेलित युग्म- पहचानिए –
 (अ) ग्राम पंचायतों का संगठन – अनुच्छेद 41
 (ब) समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता – अनुच्छेद 42
 (स) कृषि और पशुपालन का संगठन – अनुच्छेद 43
 (द) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो – अनुच्छेद 39

उत्तर : पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो – अनुच्छेद 39

page no.(4/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.