Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

नीति निर्देशक तत्व

प्रश्न 21   सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I सूची -II
A. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन i. अनुच्छेद 51 A viii
B. सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा ii. अनुच्छेद 51 A vii
C. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास iii. अनुच्छेद 51 A iv
D. देश की रक्षा iv. अनुच्छेद 51 A ix
कूट : A B C D
 (अ) ii i iii iv
 (ब) ii i iv iii
 (स) ii iv i iii
 (द) iv ii iii i

उत्तर : ii iv i iii
व्याख्या :
अनुच्छेद 51A भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है। इसमें 11 मौलिक कर्तव्य हैं, जिनमें से 10 को 42वें संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था और 11वें मौलिक कर्तव्यों को 2002 में 86वें संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था।
मौलिक कर्त्तव्यों की सूची:
  1. संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय गान का आदर करें।
  2. स्वतंत्रता के लिये राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखें और उनका पालन करें।
  3. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें तथा उसे अक्षुण्ण रखें।
  4. देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
  5. भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा व प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं।
  6. हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
  7. प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्यजीव आते हैं, की रक्षा और संवर्द्धन करें तथा प्राणीमात्र के लिये दया भाव रखें।
  8. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें।
  9. सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
  10. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत् प्रयास करें जिससे राष्ट्र प्रगति की और निरंतर बढ़ते हुए उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सके।
  11. छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच के अपने बच्चे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना (इसे 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा जोड़ा गया)।

प्रश्न 22   निम्नांकित में से किस / किन राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत / सिद्धांतों को भारत के संविधान में अलग-अलग संविधान संशोधन / संशोधनों द्वारा सम्मिलित किया गया -
(a) समान न्याय तथा निःशुल्क विधिक सहायता
(b) सहकारी समितियों का उन्नयन
(c) काम का अधिकार
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :

 (अ) केवल (a)
 (ब) केवल (b)
 (स) (a) तथा (b)
 (द) (a), (b) तथा (c)

उत्तर : (a) तथा (b)

प्रश्न 23   निम्नांकित में से कौन भारत के संविधान के भाग 4 क में सम्मिलित नहीं है -
 (अ) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
 (ब) हिंसा से दूर रहना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
 (स) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
 (द) हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

उत्तर : हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

प्रश्न 24   ‘राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया जाता है’ किसने कहा था -
 (अ) बी. आर अम्बेडकर ने
 (ब) के. एम. मुंशी ने
 (स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
 (द) के.टी. शाह ने

उत्तर : के.टी. शाह ने

प्रश्न 25   भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क में अक्षरशः उल्लेखित मूल कर्त्तव्यों पर विचार कीजिए:
I. स्वतन्त्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें।
II. देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
III. कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देवें।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :

 (अ) केवल I सही है ।
 (ब) केवल II सही है ।
 (स) केवल II तथा III सही हैं।
 (द) केवल I तथा II सही हैं।

उत्तर : केवल I तथा II सही हैं।

प्रश्न 26   संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य किसके लिए है -
 (अ) सभी व्यक्तियों के लिए
 (ब) सभी नागरिकों के लिए
 (स) केवल गैर नागिरकों के लिए
 (द) केवल केन्द्रीय व राज्य के कर्मचारियों के लिए

उत्तर : सभी नागरिकों के लिए

प्रश्न 27   निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन मौलिक कर्तव्यों के अध्याय में वर्णित नहीं हैं -
 (अ) भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे।
 (ब) संविधान का पालन करना ।
 (स) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करे।
 (द) स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।

उत्तर : स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।

प्रश्न 28   निम्न में से कौन सा नीति निर्देशक तत्व मूल संविधान में नहीं था, वरन् संवैधानिक संशोधन के द्वारा जोड़ा गया -
 (अ) पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा अन्य जीवों की रक्षा।
 (ब) कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करना।
 (स) कलात्मक या ऐतिहासिक अभिरुचि वाले संस्मारक या स्थान का संरक्षण करना।
 (द) समस्त नागरिकों के लिये समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करना।

उत्तर : पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा अन्य जीवों की रक्षा।

प्रश्न 29   कौनसा अनुच्छेद नागरिकों के लिए एक समान सिविल संहिता का उपबंध करता है -
 (अ) अनुच्छेद 42
 (ब) अनुच्छेद 43
 (स) अनुच्छेद 45
 (द) अनुच्छेद 44

उत्तर : अनुच्छेद 44

प्रश्न 30   भारतीय नागरिक के मौलिक कर्त्तव्य हैं -
(A) संविधान का पालन करें -
(B) देश की रक्षा करें
(C) अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना
(D) वैज्ञानिक सोच विकसित करें
(E) हिंसा को त्यागें
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर लिखिए -

 (अ) ABCD
 (ब) ACDE
 (स) ABDE
 (द) BCDE

उत्तर : ABDE

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.