युग्म–शब्द
प्रश्न 1 अशुद्ध अर्थयुक्त युग्म शब्द वाला विकल्प है-
(अ) परावर्त =अदला बदली परि = आस पास परिखा = खाई परावृत्त = लौटा हुआ, परि = अप्सरा, परीक्षा = इम्तहान
(ब) शालि = चावल झक = सनक चंचल = अस्थिर शाली = काला जीरा, झख = मछली, चंचला = लक्ष्मी
(स) परमान्न = खीर उर = हृदय तर्क = दलील प्रमाण = सबूत, उरू = जंघा, तक्र = छाछ
(द) कुट = घर किंकर = कोकिल कास = लम्बी घास कूट = पर्वत की चोटी, किंकिनी - करधनी, काँस = खांसी
कुट = घर | किंकर = कोकिल | कास = लम्बी घास |
कूट = पर्वत की चोटी, | किंकिनी - करधनी, | काँस = खांसी |
प्रश्न 2 सही अर्थयुक्त शब्द युग्म है -
(अ) अशक्त = शक्तिशाली, आसक्त = मोहित
(ब) प्रथा = रिवाज, पृथा = पृथ्वी
(स) द्विप = ब्राह्मण, द्वीप = टापू
(द) परिच्छद = पोशक, परिच्छेद = विभाग
प्रश्न 3 ‘आहुत-आहूत’ युग्म शब्द का उपयुक्त अर्थ है -
(अ) यज्ञ-हवन
(ब) हवन सामग्री - बुलाना
(स) हवन सामग्री - हवन
(द) बुलाना - हवन सामग्री
प्रश्न 4 सही अर्थयुक्त शब्द - युग्म नहीं है -
(अ) सर्ग - अध्याय, स्वर्ग - देवलोक
(ब) अवधान - सावधान, अवदान - मनोयोग
(स) इन्दु - चन्द्रमा, इन्द्र - सुरपति
(द) यम - मृत्यु के देवता, याम - प्रहर
प्रश्न 5 ‘प्रवाल-प्रवार’ शब्द युग्म का सही अर्थ युग्म है -
(अ) मूंगा, वस्त्र
(ब) मोती, दीवार
(स) वस्त्र, मूंगा
(द) दीवार, पन्ना
प्रश्न 6 ‘अनल-अनिल’ शब्द युग्म का सही अर्थ है -
(अ) हवा-आग
(ब) आग-हवा
(स) आग-तेज
(द) आग-ऊष्मा
प्रश्न 7 किस विकल्प में ‘कुट-कूट’ शब्द-युग्म का सही अर्थ-भेद है -
(अ) परिवार-योग
(ब) योग-परिवार
(स) घर-पहाड़ की चोटी
(द) तट-वंश
प्रश्न 8 किस विकल्प में शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है -
(अ) अग्र-अगर-आगे, धूपबत्ती
(ब) अंतर-अतर-इत्र, भेद
(स) अनल-अनिल-हवा, अग्नि
(द) तरणि-तरणी-नाव, सूर्य
प्रश्न 9 ‘भारती-भारतीय’ शब्द युग्म का अर्थ है -
(अ) भारतवासी-सरस्वती
(ब) सरस्वती-भारतवासी
(स) भारतमाता-भारतवासी
(द) पार्वती-भारतवासी
प्रश्न 10 स्मरण और विद्वान शब्दों के लिए उचित विकल्प चुनिए -
(अ) याददाश्त - सुधि
(ब) सुधि - सुधी
(स) सुधी - सुधि
(द) विद्युत - विद्वत
page no.(1/13)