Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 21   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राज्य में मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से राज्यपाल के प्रति उत्तरदायी होगी।
2. राज्य के मंत्री राज्य के राज्यपाल की इच्छापर्यंत पद संभालेंगे।
3. एक राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होगी।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

 (अ) केवल 1 और 2
 (ब) केवल 2 और 3
 (स) केवल 1
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 2 और 3

प्रश्न 22   राज्य विधानमंडल का एक विधेयक कब एक अधिनियम बन जाता है?
 (अ) राज्यपाल इस पर हस्ताक्षर करते हैं
 (ब) अध्यक्ष इस पर हस्ताक्षर करते हैं
 (स) मुख्यमंत्री इस पर हस्ताक्षर करते हैं
 (द) विभागीय मंत्री इस पर हस्ताक्षर करते हैं

उत्तर : राज्यपाल इस पर हस्ताक्षर करते हैं

प्रश्न 23   भारत में किसी राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक कार्यकाल कितने दिनों का होता है -
 (अ) 3 वर्ष
 (ब) 4 वर्ष
 (स) 5 वर्ष
 (द) 6 वर्ष

उत्तर : 5 वर्ष

प्रश्न 24   निम्नलिखित पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(A) राज्यपाल अपने कार्यालय में प्रवेश करने से पहले शपथ या पुष्टि करेंगे।
(B) शपथ या पुष्टि का प्रारूप भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची में दिया गया है।
(C) राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उनकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश की उपस्थिति में शपथ या पुष्टि करेगा।
(D) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 में शपथ और पुष्टि की प्रक्रिया दी गई है।

 (अ) (A), (B) और (C)
 (ब) (A), (C) और (D)
 (स) (A), (B) और (D)
 (द) (A), B), (C) और (D)

उत्तर : (A), B), (C) और (D)

प्रश्न 25   नीचे दिए हुए दो वक्तव्यों पर विचार कीजिये -
कथन अ: राज्य का राज्यपाल अपने पद पर राष्ट्रपति की इच्छापर्यंत ही रहता है।
कारण ब: राज्यपाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा होती है।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है -

 (अ) अ और ब दोनों सही हैं तथा अ की सही व्याख्या ब करता है।
 (ब) अ और ब दोनों सही हैं पर अ की सही व्याख्या ब नहीं करता।
 (स) अ सही है पर ब गलत है।
 (द) अ गलत है पर ब सही है।

उत्तर : अ सही है पर ब गलत है।

प्रश्न 26   राज्यपाल की अनुपस्थिति में उसके दायित्वों का निर्वाह कौन करता है -
 (अ) विधान सभा अध्यक्ष
 (ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति
 (स) राज्य का मुख्य मंत्री
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति

प्रश्न 27   किस राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद -
 (अ) 153 के तहत होती है
 (ब) 154 के तहत होती है
 (स) 155 के तहत होती है
 (द) 156 के तहत होती है

उत्तर : 155 के तहत होती है

प्रश्न 28   राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष/संवैधानिक प्रमुख कौन है -
 (अ) मुख्यमंत्री
 (ब) राज्यपाल
 (स) मुख्यमंत्री का सचिव
 (द) मुख्य सचिव

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 29   निम्नलिखित में से कौन राज्यपाल की नियुक्ति करता है -
 (अ) केन्द्रीय मंत्रिमंडल
 (ब) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
 (स) लोक सभा के अध्यक्ष
 (द) भारत के राष्ट्रपति

उत्तर : भारत के राष्ट्रपति

प्रश्न 30   राज्य चुनाव आयुक्त को कौन नियुक्त करता है -
 (अ) भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
 (ब) भारत के राष्ट्रपति
 (स) सम्बन्धित राज्य का राज्यपाल
 (द) राज्य की विधानसभा

उत्तर : सम्बन्धित राज्य का राज्यपाल

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.