Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

न्यायालय

प्रश्न 21   भारत में राज्यों के बीच होने वाले आपसी विवाद उच्चतम न्यायालय में किस अधिकारिता के अधीन प्रस्तुत किए जाते हैं -
 (अ) मौलिक (मूल) अधिकारिता
 (ब) पुनरवलोक़न अधिकारिता
 (स) परामर्शात्मक अधिकारिता
 (द) अपीलीय अधिकारिता

उत्तर : मौलिक (मूल) अधिकारिता

प्रश्न 22   श्रीमति सेलवी बनाम कर्नाटक राज्य ऐतिहासिक निर्णय ___ से सम्बन्धित है।
 (अ) निःशुल्क विधिक सहायता
 (ब) नार्कोटेस्ट विश्लेषण
 (स) मुठभेड़ हत्या
 (द) मृत्युदण्ड़

उत्तर : नार्कोटेस्ट विश्लेषण

प्रश्न 23   उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है -
 (अ) केन्द्रीयं मंत्री मण्डल द्वारा की जाती है।
 (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों के परामर्श से की जाती है।
 (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।
 (द) राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय विधि मंत्री के परामर्श से की जाती है।

उत्तर : भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।

प्रश्न 24   अनुच्छेद 143 के तहत किसी भी संदर्भ की सुनवाई के लिए बैठने वाले न्यायाधीशों की न्यूनंतम संख्या होगी :
 (अ) सात
 (ब) पाँच
 (स) तीन
 (द) दो

उत्तर : पाँच

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस निर्णय में यह माना गया था कि अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालयों को प्रदत्त क्षेत्राधिकार को प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है, यदि वह उच्च न्यायालय से कम प्रभावशाली नहीं है -
 (अ) एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ
 (ब) इन री विशेष न्यायालय विधेयक
 (स) एल. चंद्र कुमार बनाम भारत संघ
 (द) एस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ

उत्तर : एस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ

प्रश्न 26   प्रख्यान (क) : उच्चतम न्यायालय की नियम बनाने की शक्ति भारत की संसद द्वारा बनाए गए किसी भी कानून के अधीन नहीं है।
कारण (ख) : केवल एक निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायपालिका ही बिना किसी डर या पक्षपात के व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।

 (अ) (क) और (ख) दोनों गलत हैं।
 (ब) (क) और (ख) दोनों सत्य हैं।
 (स) (क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।
 (द) (क) सत्य है, लेकिन (ख) गलत है।

उत्तर : (क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।

प्रश्न 27   संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत उच्चतम न्यायालय की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया को विनियमित करने के नियम किसके द्वारा बनाए जाते हैं -
 (अ) भारत की संसद
 (ब) उच्चतम न्यायालय अकेले
 (स) भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय
 (द) भारत के राष्ट्रपति

उत्तर : भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय

प्रश्न 28   ‘लोकतंत्र और संघवाद हमारे संविधान की अनिवार्य विशेषताएँ और इसकी संरचना का मूल ढाँचा है’ यह टिप्पणी एस.आर. बोम्मई मामले में किसके द्वारा की गई थी -
 (अ) न्यायमूर्ति एस.आर. पांडियन
 (ब) न्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त
 (स) न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा
 (द) न्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी

उत्तर : न्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त

प्रश्न 29   उच्चतम न्यायालय अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए ऐसा आदेश दे सकता है जो किसी भी मामले में पूर्ण न्याय करने के लिए आवश्यक है।
यह शक्ति किस अनुच्छेद में प्रदत्त हैं -

 (अ) अनुच्छेद 124
 (ब) अनुच्छेद 32
 (स) अनुच्छेद 142
 (द) अनुच्छेद 141

उत्तर : अनुच्छेद 142

प्रश्न 30   ‘उच्च न्यायालय’ शब्द को भारत के संविधान के ______ के तहत परिभाषित किया गया है।
 (अ) अनुच्छेद 366(15)
 (ब) अनुच्छेद 366 (14)
 (स) अनुच्छेद 366 (3)
 (द) अनुच्छेद 366 (11)

उत्तर : अनुच्छेद 366 (14)

page no.(3/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.