लोकसभा चुनाव - 2019
प्रश्न 1 मध्य प्रदेश की किस सीट पर बीजेपी के नेता कृष्णपाल सिंह ने कांग्रेस के नेता ज्योतिराव सिंधिया को हराकर चुनाव जीता है -
(अ) गुना
(ब) बेगुसराय
(स) ग्वालियर
(द) पटना
व्याख्या :
मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को करारी हार मिली है। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 125549 वोट से हरा दिया है।
प्रश्न 2 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया -
(अ) चंद्रबाबू नायडू
(ब) वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
(स) गिरिराज सिंह
(द) दिनेश चन्द्र यादव
प्रश्न 3 लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत दर्ज की है -
(अ) 70
(ब) 62
(स) 50
(द) 47
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 सीटें मिली हैं, जिसमें से 62 सीटें बीजेपी और 2 अन्य दल के हिस्से आईं। वहीं, सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट पर विजयी रही।
प्रश्न 4 अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को हराकर निम्नलिखित में से किसने जीत दर्ज की है -
(अ) सुषमा स्वराज
(ब) स्मृति ईरानी
(स) साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
(द) हेमा मालिनी
प्रश्न 5 लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने कुल कितनी सीटें प्राप्त की -
(अ) 303
(ब) 282
(स) 342
(द) 203
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने इस लोक सभा चुनाव में 303 सिटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को कुल 37.5 प्रतिशत वोट मिले हैं पिछली बार 2014 में बीजेपी को 282 सिटें मिली थी।
प्रश्न 6 लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती -
(अ) 52
(ब) 50
(स) 82
(द) 152
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को केवल 52 सिटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 19.6 प्रतिशत वोट मिले हैं।
प्रश्न 7 विपक्ष का दर्जा पाने के लिए कुल कितने सांसद होना जरूरी है -
(अ) 55
(ब) 52
(स) 53
(द) 57
व्याख्या :
लोकसभा में आधिकारिक रूप से विपक्ष बनने के लिए कुल सिटों का 10 प्रतिशत होना आवश्यक है जो की 55 है
प्रश्न 8 17वीं लोकसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कौन बनी -
(अ) द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम
(ब) ऑल इंडिया मुस्लिम लीग
(स) बहुजन समाज पार्टी
(द) समाजवादी पार्टी
व्याख्या :
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम को कुल 23 सिटें मिली हैं।
प्रश्न 9 लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान कितने निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था -
(अ) 530
(ब) 550
(स) 570
(द) 542
व्याख्या :
19 मई, 2019 की शाम को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान समाप्त हुआ। इस बार लोकसभा के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव हुआ, इन चुनावों में 542 सीटों (बड़ी संख्या में धनराशी मिलने के बाद वेल्लोर लोक सभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गये थे) के लिए वोट डाले गये। यह मतदान 71 दिन तक चला। अब नतीजे 23 मई को जारी किये गये। गौरतलब है कि इन चुनावों के लिए लगभग 90 करोड़ योग्य मतदाता थे। 17वीं लोकसभा के इन चुनावों में लगभग 70% मतदान हुआ। इन चुनावों में 542 सीटों के लिए 8,049 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। यह चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों के चुनाव के सहयोग से पूर्ण किये गये। भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त व संवैधानिक संस्था है, इसका कार्य देश में विभिन्न स्तर के चुनाव करवाना है।
प्रश्न 10 चुनाव आयोग ने किस राज्य में अनुच्छेद 324 लागू किया था -
(अ) असम
(ब) पश्चिम बंगाल
(स) छत्तीसगढ़
(द) गुजरात
व्याख्या :
चुनाव आयोग ने अप्रत्याशित तौर पर फैसला लेते हुए बंगाल में धारा-324 के तहत चुनाव प्रचार पर 19 घंटे पहले ही रोक लगा दी है। आयोग ने यह कदम कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा और तमाम राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद उठाया है। देश में पहली बार अनुच्छेद 324 का प्रयोग हुआ।
इस अनुच्छेद के अन्तर्गत चुनाव के अधीक्षण, निर्देशन, एवं नियंत्रण की शक्तियां चुनाव आयोग के पास है। पचिम बंगाल में बढ़ती हिंसा के कारण चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया।
page no.(1/3)