Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 31   ‘राजस्थान डायरी’ नामक ऑनलाइन श्रृंखला निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित है -
 (अ) पशुपालन
 (ब) कृषि
 (स) रोजगार
 (द) पर्यटन

उत्तर : पर्यटन
व्याख्या :
राजस्थान पर्यटन ने सभी पर्यटकों एवं यात्रा उत्साही लोगों के लिए ‘‘राजस्थान डायरी‘‘ नामक एक ऑनलाइन श्रृंखला शुरू की है।

प्रश्न 32   राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायतों द्वारा नवीन कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा 5 लाख रूपये से बढ़ाकर कितने लाख रूपये करने की मंजूरी दी है -
 (अ) 7 लाख रूपये
 (ब) 9 लाख रूपये
 (स) 10 लाख रूपये
 (द) 12 लाख रूपये

उत्तर : 10 लाख रूपये
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायतों द्वारा नवीन कार्योें के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की सीमा 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये करने की मंजूरी दी है।

प्रश्न 33   किस जिले के राजकीय महाविद्यालय, बिजौलिया का नामकरण श्री विजयसिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, बिलौलिया किया गया है -
 (अ) भीलवाड़ा
 (ब) उदयपुर
 (स) चित्तौड़गढ़
 (द) टोंक

उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर भीलवाड़ा जिले के राजकीय महाविद्यालय, बिजौलिया का नामकरण श्री विजयसिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, बिजौलिया किया है।

प्रश्न 34   राजस्थान में अक्टूबर माह किस माह के रूप में मनाया गया -
 (अ) महिला माह
 (ब) पोषण माह
 (स) वृद्धजन माह
 (द) यातायात माह

उत्तर : वृद्धजन माह

प्रश्न 35   राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार की मित्रा योजना के तहत किस जिले के कांकणी में मेगा टैक्सटाइल पार्क स्थापित करने में सहयोग करने का अनुरोध किया है -
 (अ) जयपुर
 (ब) बाड़मेर
 (स) जोधपुर
 (द) उदयपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की मेगा इन्वेस्टमेंट टैक्सटाइल पार्क योजना (मित्रा) के तहत जोधपुर के कांकाणी में मेगा टैक्सटाइल पार्क स्थापित करने की दिशा में भारत सरकार से सहयोग का अनुरोध किया है। जोधपुर के बोरानाडा में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करेगी।

प्रश्न 36   राजस्थान वन्यजीव प्रबंध एवं प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थापित किया गया है -
 (अ) चुरू
 (ब) जयपुर
 (स) भतरपुर
 (द) बीकानेर

उत्तर : चुरू
व्याख्या :
मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 के बजट में की गई घोषणा की अनुपालना में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने 1 अक्टूबर 2021 को चूरू के ताल छापर में वाइल्ड लाइफ मैंनेज़मेंट एंड डेजर्ट इको-सिस्टम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

प्रश्न 37   राजस्थान में महात्मागांधी दर्शन म्यूजियम एवं महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आॅफ गवर्नेंस एवं सोशल साइंसेज की स्थापना कहां की जायेगी -
 (अ) जयपुर में
 (ब) जोधपुर में
 (स) भतरपुर में
 (द) बीकानेर में

उत्तर : जयपुर में
व्याख्या :
राज्य सरकार ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज तथा पुणे स्थित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ गवर्नेंस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की तर्ज पर जयपुर में महात्मा गांधी दर्शन म्यूजियम एवं महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एवं सोशल साइंसेज की स्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। युवाओं को महात्मा गांधी की शिक्षा को आत्मसात करते हुए सुशासन तथा सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में इस संस्थान की स्थापना की घोषणा की थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी एम शर्मा को संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है। संस्थान का प्रशासनिक विभाग उच्च शिक्षा विभाग होगा।

प्रश्न 38   राजस्थान में पहली बार इंजीनियरिंग काॅलेज से यूनिवर्सिटी में तब्दील हुए जोधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय का कुलपति किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) प्रो. अशोक कुमार
 (ब) प्रो. अजय शर्मा
 (स) प्रो. रामकुमार शर्मा
 (द) प्रो. ललित कुमार

उत्तर : प्रो. अजय शर्मा
व्याख्या :
प्रदेश में पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेज से यूनिवर्सिटी में तब्दील हुए जाेधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय का नया कुलपति उदयपुर के प्रो.अजय शर्मा को नियुक्ति किया गया है।

प्रश्न 39   सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने 4 नए चिकित्सा माविद्यालयों का शिलान्यास किया, ये नवीन महाविद्यालय निम्न में से किन जिलों में बन रहे हैं -
1. सिरोही 2. हनुमानगढ़, 3. बांसवाड़ा 4. दौसा 5. जयपुर 6. जोधपुर

 (अ) 1, 2, 3, 5
 (ब) 2, 4, 5, 6
 (स) 1, 4, 5, 6
 (द) 1, 2, 3, 4

उत्तर : 1, 2, 3, 4
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को राज्य में 4 नए चिकित्सा महाविद्यालयों का शिलान्यास किया। ये नवीव राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिरोही, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा एवं दौसा जिला मुख्यालयों पर बन रहे हैं। राज्य के 33 में से 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज या तो संचालित है या फिर निर्माण की प्रक्रिया में है, 2023 तक यह सभी संचालन अवस्था में होंगे। राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जहां सभी जिलों में क्रमबद्ध तरीके से चिकित्सा महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। जालौर, प्रतापगढ़, राजसमंद में मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राज्य की राजधानी जयपुर में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स टेक्नोलॉजी (CIPET) का उद्घाटन भी किया।

प्रश्न 40   हाल ही में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने दूरदराज के गांवों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘प्रशाशन गांव के संग’ अभियान शुरू किया है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) बिहार
 (स) हरियाणा
 (द) झारखंड

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने राज्य के दूर-दराज के गांवों में सरकारी सेवाओं तक स्थानीय पहुंच प्रदान करने के लिए 17 दिसंबर, 2021 तक प्रशासन गांव के संग (Prashasan Gaon Ke Sang) नाम से एक मेगा अभियान शुरू किया है। स्थानीय प्रशासन के 22 विभागों के अधिकारी हर ग्राम पंचायत के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर आवेदकों को मौके पर ही समाधान मुहैया कराएंगे। आवेदनों के मौके पर निस्तारण के लिए संबंधित जिला कलेक्टर की निगरानी में अभियान चलाया जाएगा। जबकि अभियान का उद्देश्य विभागों को निवासियों के करीब लाना है, यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता प्रयास समय से पहले किए जा रहे हैं कि नागरिक शिविरों में प्रदान की जाने वाली सेवाओं का पूरा उपयोग कर सकें।

page no.(4/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.