Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 21   हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हिम्मतराम भांभू राजस्थान के किस जिले से हैं -
 (अ) जोधपुर
 (ब) नागौर
 (स) बीकानेर
 (द) जयपुर

उत्तर : नागौर
व्याख्या :
राजस्थान को इस बार कुल 8 पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। इनमें 2020 में चुने गए बगरू के गोभक्त और भजन गायक रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर, अलवर जिले की ऊषा देवी, नागौर जिले के हिम्मतराम भांभू, सीकर के दातारामगढ़ के सुंडाराम वर्मा और जैसलमेर के उस्ताद अनवर खां मांगणियार शामिल हैं। 2021 की श्रेणी में शामिल हुए राजस्थान की तीन हस्तियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पाली जिले के डॉ. अर्जुन सिंह शेखावत को 50 से ज्यादा मायड़ भाषा में रचनाओं के लेखन संग्रहण के लिए, जोधपुर जिले के प्रख्यात लोक कलाकार लाखा खान को कला के क्षेत्र में काम करने के लिए और राजसमंद जिले के श्याम सुन्दर पालीवाल को सामाजिक सेवा और पर्यावरण सुरक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 22   स्कूल हर्बल गार्डन औषध पुस्तिका का विमोचन किसने किया -
 (अ) डा. रघु शर्मा
 (ब) संगीता शर्मा
 (स) तरूण बजाज
 (द) कमल कांत वर्मा

उत्तर : डा. रघु शर्मा
व्याख्या :
आयुर्वेद मंत्री डॉ रघु शर्मा ने स्कूल हर्बल गार्डन औषध पुस्तिका का विमोचन किया है।

प्रश्न 23   नवंबर 2021 में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का रजिस्ट्रार किसे बनाया गया है -
 (अ) कुलविंद्र सिंह
 (ब) राकेश अस्थाना
 (स) राजेश राव
 (द) शैलेन्द्र व्यास

उत्तर : शैलेन्द्र व्यास
व्याख्या :
राज्य सरकार ने शैलेन्द्र व्यास को राज्य मानवाधिकार आयोग का रजिस्ट्रार बनाया है।

प्रश्न 24   मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा (नवंबर 2021) जयपुर के किन स्थानों पर जयपुर चौपाटी का शुभारंभ किया गया है -
 (अ) मानसरोवर व मालवीय नगर
 (ब) वैशाली नगर व टोंक फाटक
 (स) मानसरोवर व प्रतापनगर
 (द) प्रतापनगर व मालवीय नगर

उत्तर : मानसरोवर व प्रतापनगर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 1 नवंबर को प्रतापनगर एवं मानसरोवर में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विकसित जयपुर चौपाटी का शुभारंभ किया।

प्रश्न 25   महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का कुलपति किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) प्रो. अनिल शुक्ला
 (ब) प्रो. राजीव कुमार
 (स) प्रो. धीरज कुमार
 (द) प्रो. रणवीर सिंह

उत्तर : प्रो. अनिल शुक्ला
व्याख्या :
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने प्रो. अनिल शुक्ला को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

प्रश्न 26   हाल ही में चंबल को डकैतों से मुक्त करने वाले किस गांधीवादी विचारक का निधन हो गया -
 (अ) डा. एन के गांधी
 (ब) डा. एस एन सुब्बाराव
 (स) डा. रामकृष्ण जोशी
 (द) डा. हरि दयाल सहाय

उत्तर : डा. एस एन सुब्बाराव
व्याख्या :
युवाओं के प्रेरणा स्रोत माने जाने वाले गांधीवादी विचारक मूलत: कर्नाटक के रहने वाले थे। वह चम्बल घाटी शांतिमिशन के संस्थापक थे तथा उन्होंने कई कुख्यात डाकुओं का आत्मसमर्पण कराया था। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुब्बाराव को 1995 में राष्ट्रीय युवा परियोजना को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, 2003 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, 2006 में 03 जमानालाल बजाज पुरस्कार, 2014 में कर्नाटक सरकार की ओर से महात्मा गांधी प्रेरणा सेवा पुरस्कार और नागपुर में 2014 में ही राष्ट्रीय सद्भावना एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 27   किस जिले में घर-घर सहजन अभियान का शुभारंभ किया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) चुरू
 (द) बीकानेर

उत्तर : चुरू
व्याख्या :
मटका पद्धति से पौधरोपन से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आये चूरू जिले के तारानगर ब्लॉक ने घर-घर सहजन अभियान का शुभारंभ किया है। सहजन बहुउद्देश्यीय महत्व का पौधा है जो 300 रोगों के ईलाज में कारगर होगा है।

प्रश्न 28   जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारी किस संगठन ने संभाली है -
 (अ) रिलांस समुह
 (ब) अदानी समुह
 (स) टाटा समुह
 (द) बिरला समुह

उत्तर : अदानी समुह
व्याख्या :
अदानी समूह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारी संभाली है। हवाई अड्डे को भारत सरकार द्वारा 50 वर्षों की अवधि के लिए समूह को पट्टे पर दिया गया है। इस हवाई अड्डे को 29 दिसंबर 2005 को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया था।

प्रश्न 29   राजस्थान सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में उच्च अध्ययन सुविधा मुहैया कराने के लिए कौन सी योजना शुरू की है -
 (अ) मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना
 (ब) इंदिरा गांधी स्काॅलरशिप फाॅर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
 (स) राजीव गांधी स्काॅलरशिप फाॅर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
 (द) राजस्थान मेधावी छात्र उच्च अध्ययन योजना

उत्तर : राजीव गांधी स्काॅलरशिप फाॅर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
व्याख्या :
राज्य सरकार प्रदेश के 200 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश की चुनिंदा 50 संस्थानों में उच्च अध्ययन की सुविधा मुहैया कराएगी।हर साल 200 मेधावी विद्यार्थियों में से 30% अवार्ड (60) छात्राओं को अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रश्न 30   हाल ही में अक्टूबर 2021 में मिस राजस्थान कौन बनी है -
 (अ) पुजा गौड़
 (ब) मानसी राठौड़
 (स) स्नेहा वर्मा
 (द) भक्ति शर्मा

उत्तर : मानसी राठौड़
व्याख्या :
मानसी राठौड़ मिस राजस्थान 2021 बनी है।

page no.(3/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.