Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2021 Current Affairs

प्रश्न 31   भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने आपत्तिजनक विज्ञापनों के बारे में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए कौन सा डिजिटल अभियान शुरू किया है -
 (अ) #JagrukBano
 (ब) #ChupNaBaitho
 (स) #SahiKeSaathRaho
 (द) #RukJao

उत्तर : #ChupNaBaitho

प्रश्न 32   आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 किसको समर्पित किया गया है -
 (अ) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
 (ब) कोरोना योद्धाओं
 (स) विज्ञान और तकनीक
 (द) पर्यावरण

उत्तर : कोरोना योद्धाओं

प्रश्न 33   बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, जिसके साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ, किस स्थान पर आयोजित की गयी थी -
 (अ) इंडिया गेट
 (ब) अमर जवान ज्योति
 (स) विजय चौक
 (द) राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

उत्तर : विजय चौक
व्याख्या :
नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक में 29 जनवरी को चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोहों के अंत में भव्‍य विदाई समारोह बीटिंग द रिट्रीट संपन्‍न हो गया। समारोह में इस वर्ष भी भारतीय धुनों को प्रस्‍तुत किया गया। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष और तीनों सेवाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

प्रश्न 34   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी, 2021 को ‘प्रबुद्ध भारत’ के _______ वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया -
 (अ) 150 वें
 (ब) 115 वें
 (स) 100 वें
 (द) 125 वें

उत्तर : 125 वें
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी को रामकृष्ण मिशन की मासिक पत्रिका प्रबुद्ध भारत के 125वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित किया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण परमहंस के कहने पर 1896 में यह पत्रिका शुरू की थी। भारत के प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान के संदेश को प्रसारित करने में प्रबुद्ध भारत पत्रिका एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इसका प्रकाशन चेन्नई से शुरू किया गया था जहाँ से दो साल तक इसका प्रकाशन होता रहा और बाद में इसे उततराखंड के अल्मोड़ा से प्रकाशित किया जाने लगा। अप्रैल 1899 में पत्रिका के प्रकाशन का स्थान अद्वैत आश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया और तब से ये पत्रिका वहीं से प्रकाशित हो रही है। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, दर्शन, इतिहास, मनोविज्ञान, कला और अन्य सामाजिक मुद्दों पर अपने लेखन के माध्यम से प्रबुद्ध भारत ने अपनी छाप छोड़ी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, भगिनी निवेदिता, श्री अरबिंदो, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे लेखकों ने कई वर्षों तक पत्रिका में योगदान किया।

प्रश्न 35   गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान केंद्रीय बलों और अन्य सहायक बलों में से किस टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी से सम्मानित किया गया -
 (अ) सीमा सुरक्षा बल
 (ब) दिल्ली पुलिस
 (स) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
 (द) राष्ट्रीय कैडेट कोर

उत्तर : दिल्ली पुलिस
व्याख्या :
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान केंद्रीय बलों और अन्य सहायक बलों में दिल्ली पुलिस की टुकड़ी श्रेष्ठ पाई गई है। दिल्ली पुलिस की इस टुकड़ी में 96 पुलिस कांस्टेबल, तीन सब इंस्पेक्टर और 68 दिल्ली पुलिस बैंड के अधिकारी शामिल थे। टुकड़ी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त प्रशिक्षण अक्षत कौशल ने किया।

प्रश्न 36   हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में किस खनिज का पता लगाया है जो पृथ्वी पर बहुत ही दुर्लभ लेकिन यह मंगल गृह पर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है -
 (अ) लैन्थनम
 (ब) जैरोसाइट
 (स) यूरोपियम
 (द) टेरिबियम

उत्तर : जैरोसाइट
व्याख्या :
साइंस मैगजीन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में ’जैरोसाइट’ नाम का एक दुर्लभ मार्टिनेल मिनरल खोजा है।अंटार्कटिक क्षेत्र में एक मील से अधिक गहराई तक खनन करने के बाद, पीले-भूरे रंग का खनिज देखा गया जो शायद ही इससे पहले कभी पृथ्वी पर देखा गया हो। यह खनिज मंगल पर अधिक पाया जाता है।

प्रश्न 37   निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने NCAVES इंडिया फोरम 2021 का आयोजन किया -
 (अ) वाणिज्य मंत्रालय
 (ब) वित्त मंत्रित्व
 (स) सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
 (द) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

उत्तर : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

प्रश्न 38   एशिया-पेसिफिक हेल्थ इंडेक्स में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया -
 (अ) 4 वां
 (ब) 5 वां
 (स) 8 वां
 (द) 10 वां

उत्तर : 10 वां
व्याख्या :
एशिया-पैसिफिक पर्सनलाइज्ड हेल्थ इंडेक्स हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किया गया। यह सूचकांक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 11 स्वास्थ्य प्रणालियों(देशों) के व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा को अपनाने में तत्परता को मापता है। यह एक नया लॉन्च किया गया इंडेक्स है। यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा की दिशा में स्वास्थ्य प्रणाली की प्रगति को मापता है। इसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 11 स्वास्थ्य प्रणालियों का मूल्यांकन किया। जिन स्वास्थ्य प्रणालियों का मूल्यांकन किया गया उनमें शामिल हैं: भारत, चीन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, ताइवान, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड। इसने 4 श्रेणियों में व्यक्तिगत स्वास्थ्य के 27 संकेतकों में प्रदर्शन को मापा, जिन्हें ‘वाइटल साइन्स’ कहा जाता है। इन चार महत्वपूर्ण संकेतों में नीति संदर्भ, स्वास्थ्य सूचना, निजीकृत प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंगापुर सभी 11 स्वास्थ्य प्रणालियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है। ताइवान ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जापान और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। भारत 11 स्वास्थ्य प्रणालियों में से 10वें स्थान पर है। इंडोनेशिया को अंतिम 11वेंस्थान पर रखा गया।

प्रश्न 39   आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 को मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा तैयार किया गया है। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार कौन हैं -
 (अ) अरविंद सुब्रमण्यन
 (ब) कौशिक बसु
 (स) के वी सुब्रमण्यन
 (द) अरविंद विरमानी

उत्तर : के वी सुब्रमण्यन

प्रश्न 40   भारत सरकार ने छह राज्यों में STARS परियोजना के कार्यान्वयन के लिए किस बैंक के साथ 500 मिलियन अमरीकी डालर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) एशियाई विकास बैंक
 (ब) न्यू डेवलपमेंट बैंक
 (स) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
 (द) विश्व बैंक

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
राज्यों में शिक्षण, सीखने और परिणामों को बेहतर बनाने की शिक्षा मंत्रालय की स्टार्स परियोजना (स्ट्रेन्दनिंग टीचिंग, लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) के क्रियान्वयन को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) और विश्व बैंक के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। स्टार्स परियोजना की कुल लागत 5718 करोड़ रुपए है। पांच वर्ष की अवधि में विश्व बैंक इसमें 50 करोड़ डॉलर (करीब 3700 करोड़ रुपए) की वित्तीय सहायता देगा। शेष राशि योजना में भागीदारी कर रहे राज्यों द्वारा राज्य अंश के रूप में दी जाएगी। स्टार्स परियोजना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अन्तर्गत नई केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजना के रूप में क्रियान्वित की जाएगी। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्रिपरिषद ने 14 अक्टूबर 2020 को स्टार्स परियोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। इस परियोजना में छह राज्य हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल हैं। चिन्हांकित राज्योंको शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के कदमों के लिए सहायता दी जाएगी। यह कार्यक्रम भारत और विश्व बैंक के बीच 1994 से जारी साझेदारी पर आधारित है।

page no.(4/61)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.