Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2021 Current Affairs

प्रश्न 21   प्यूर्टो रिको ने लिंग आधारित हिंसा के कारण आपातकाल की स्थिति घोषित की है। प्यूर्टो रिको की राजधानी क्या है -
 (अ) हवाना
 (ब) सैन जुआन
 (स) कंपाला
 (द) अस्मारा

उत्तर : सैन जुआन

प्रश्न 22   किस देश ने ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण कोरिया को ग्रुप ऑफ सेवन की बैठक में आमंत्रित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव पर चिंता जताई है -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) जर्मनी
 (द) इटली

उत्तर : जापान

प्रश्न 23   2022 महिला एशियाई कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा -
 (अ) जापान
 (ब) चीन
 (स) वियतनाम
 (द) भारत

उत्तर : भारत
व्याख्या :
महिला एशिया कप 2022 भारत में अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी जबकि पिछले सत्र में आठ ही टीमें थी. इन टीमों को चार समूहों में बांटा जाएगा और 18 दिन के भीतर 25 मैच खेले जाएंगे.

प्रश्न 24   किस फिल्म ने भारत के 51 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में गोल्डन पीकॉक अवार्ड जीता -
 (अ) Into The Darkness
 (ब) I Never Cry
 (स) The Silent Forest
 (द) 200 Meters

उत्तर : Into The Darkness
व्याख्या :
गोवा में पणजी के निकट श्यामाप्रसाद स्टेडियम में 51वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। डेनमार्क की फिल्म इनटू दि डार्कनेंस को प्रतिष्ठित स्वर्ण मयूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष के व्यक्तित्व-पर्सनेलिटी ऑफ दि ईयर बिस्वजीत चटर्जी को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि सिनेमा भावों को अभिव्यक्ति देता है और जिंदगी के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में फिल्मों का निर्माण किया जाता है।

प्रश्न 25   केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने हाल ही में NICSI के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कौन सा वर्चुअल इंटेलिजेंस टूल लॉन्च किया है -
 (अ) विनय
 (ब) तेजस
 (स) शौर्य
 (द) अग्नि

उत्तर : तेजस
व्याख्या :
नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज़ इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा ‘तेजस’ नाम से एक वर्चुअल इंटेलिजेंस टूल लॉन्च किया गया, जो कि नागरिकों को नीतिगत निर्णयों और सरकारी सेवाओं एवं उनके वितरण से जुड़ी दक्षता में सुधार के उद्देश्य से सार्थक जानकारी जुटाने के लिये उपलब्ध डेटा के माध्यम से महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री द्वारा ‘ई-नीलामी भारत’ (यह सरकारी संस्थानों की इलेक्ट्रॉनिक फारवर्ड और रिवर्स नीलामी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से 24x7 ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराएगी) और ‘वर्क फ्रॉम एनीवेयर’ पोर्टल भी लॉन्च किया गया, यह पोर्टल महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और काम की सुगमता सुनिश्चित करने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संचार की सुविधा उपलब्ध कराएगा। नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज़ इंकॉर्पोरेटेड, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। इसका प्राथमिक कार्य केंद्र एवं राज्य सरकारों और देश भर के अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को ई-गवर्नेंस से जुड़ी परियोजनाओं के लिये एंड-टू-एंड आईटी समाधान प्रदान करना है।

प्रश्न 26   तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्मारक का उद्घाटन किस शहर में किया गया -
 (अ) चेन्नई
 (ब) कोयम्बटूर
 (स) मदुरै
 (द) वेल्लोर

उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री ई पलानीसामी राज्‍य की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता के आवास वेदा निलयम को आम लोगों के लिए खोल देंगे। मुख्‍यमंत्री ने चेन्‍नई के मरीना बीच पर बनाए गए जयललिता के स्‍मारक का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर 79 करोड रुपये की लागत आई है। फीनिक्‍स के आकार के इस स्‍मारक में जयललिता और एम.जी.रामचन्‍द्रन की प्रतिमाएं की रखी गई हैं और एक कृत्रिम झरना भी बनाया गया है। इसका निर्माण रिकार्ड 30 महीने की अवधि में किया गया है।

प्रश्न 27   “Unfinished” पुस्तक किसने लिखी है -
 (अ) ट्विंकल खन्ना
 (ब) प्रियंका चोपड़ा जोनस
 (स) रानी मुखर्जी
 (द) करिश्मा कपूर

उत्तर : प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रश्न 28   किस राज्य सरकार ने कॉलेजों में अनुसूचित जातियों के छात्रों को मुफ्त किताबें प्रदान करने का निर्णय किया है -
 (अ) पंजाब
 (ब) गुजरात
 (स) हरियाणा
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों से उनके यहां पढ़ने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों का डेटा भेजने को कहा गया है। जो छात्र इसके पात्र होंगे निदेशालय द्वारा 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए पुस्तकों के लिए उनके बैंक खातों में पैसे भेज कर किताबें खरीदने के लिए मदद की जाएगी।

प्रश्न 29   अयोध्या में आवंटित की गई पांच एकड़ भूमि पर हाल ही में मस्जिद परियोजना का उद्घाटन किया गया, इस परियोजना का नाम क्या है -
 (अ) मिल्कीपुर परियोजना
 (ब) मसूदा परियोजना
 (स) धनीपुर परियोजना
 (द) रुदौली परियोजना

उत्तर : धनीपुर परियोजना

प्रश्न 30   30 जनवरी को किस नेता की पुण्यतिथि मनाने के लिए देश भर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है -
 (अ) जवाहर लाल नेहरू
 (ब) महात्मा गांधी
 (स) भगत सिंह
 (द) बीआर अंबेडकर

उत्तर : महात्मा गांधी
व्याख्या :
मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधी जी का जन्म पोरबंदर की रियासत में 2 अक्तूबर, 1869 को हुआ था। वर्ष 1893 में गांधी जी एक मुकदमे के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका चले गए और वहाँ उन्होंने अश्वेतों तथा भारतीयों के विरुद्ध गहरा भेदभाव महसूस किया। उन्हें अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता के लिये भारत के संघर्ष और सत्य एवं अहिंसा की उनकी नीति के लिये याद किया जाता है। गांधी जी ने अपनी संपूर्ण अहिंसक कार्य पद्धति को ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया। उनके लिये सत्याग्रह का अर्थ सभी प्रकार के अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ शुद्ध आत्मबल का प्रयोग करने से था। गांधी जी एक महान शिक्षाविद भी थे, उनका मानना था कि किसी देश की सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति अंततः शिक्षा पर निर्भर करती है। गांधी विरोधी गांधी जी को भारत के बँटवारे और पाकिस्तान के निर्माण के लिये उत्तरदायी मानते हैं और नाथूराम गोडसे ने भी गांधी जी की हत्या करने के लिये यही तर्क दिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिये नाथूराम गोडसे और सह-साजिशकर्त्ता नारायण आप्टे को 15 नवंबर, 1949 को फाँसी दी गई थी।

page no.(3/61)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.