Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

प्रश्न 11   बीसलपुर बाँध किस जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) अजमेर
 (स) नागौर
 (द) टोंक

उत्तर : टोंक
व्याख्या :
बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ।

प्रश्न 12   सेई बाँध किस जिले में है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) उदयपुर
 (द) बीकानेर

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
जवाई बांध में पानी की आवक कम होने पर इसे उदयपुर के कोटड़ा तहसील में निर्मित सेई परियोजना से जोड़ा गया है। 9 अगस्त 1977 को सेई का पानी पहली बार जवाई बांध में डाला गया। इस बांध के जीर्णोद्धार का कार्य 4 अप्रैल 2003 को सोनिया गांधी ने शुरू किया।

प्रश्न 13   बाँकली बाँध किस नदी पर स्थित है-
 (अ) मेरेल
 (ब) सूकड़ी
 (स) मान्सी
 (द) खारी

उत्तर : सूकड़ी
व्याख्या :
सुकडी-2(सुकडी) पाली के देसुरी से निकलती है। पाली व जालौर में बहती हुई बालोतरा के समदडी गांव में लूनी में मिल जाती है।जालौर के बांकली गांव में बांकली बांध बना है।

प्रश्न 14   जवाई बाँध किस जिले में स्थित है-
 (अ) जालौर
 (ब) पाली
 (स) सिरोही
 (द) नागौर

उत्तर : पाली
व्याख्या :
पाली के सुमेरपुर कस्बे में जवाई बांध बना है। जो मारवाड का अमृत सरोवर कहलाता है।

प्रश्न 15   अड़वान बांध किस नदी पर है-
 (अ) मान्सी
 (ब) बांकली
 (स) माही
 (द) गंभीरी

उत्तर : मान्सी
व्याख्या :
अड़वाना बांध शाहपुरा जिले में है। यह बांध मानसी नदी पर बना है।

प्रश्न 16   जाखम बाँध स्थित है-
 (अ) सीतामाता अभ्यारण्य में
 (ब) शेरगढ़ अभयारण्य में
 (स) बस्सी अभयारण्य में
 (द) भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य में

उत्तर : सीतामाता अभ्यारण्य में
व्याख्या :
जाखम परियोजना 1962 में प्रारम्भ की गई। यह परियोजना चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुपपुरा गांव में बनी हुई है। यह राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित बांध (81 मी) है।

प्रश्न 17   राजस्थान में ‘कूबड़ पट्टी’ वाले जिले है-
 (अ) जयुपर-बीकानेर
 (ब) अजमेर-नागौर
 (स) अजमेर-भीलवाडा
 (द) नागौर-जयुपर

उत्तर : अजमेर-नागौर
व्याख्या :
राजस्थान की कूबड़ पट्टी नागौर-अजमेर की सीमाओं के मध्य पायी जाती है। इस क्षेत्र के जल में फ्लोराइड के आधिक्य से निवासियों में कुबड़ापन देखने को मिलता है।

प्रश्न 18   भरतपुर की ‘लाइफ लाइन’ किसे कहा जाता है-
 (अ) बंध-बारेठा
 (ब) मोती झील बांध
 (स) अजान बांध
 (द) भरतपुर नहर

उत्तर : मोती झील बांध
व्याख्या :
मोती झील (भरतपुर) को रूपारेल के पानी को रोक कर बनाया गया है।

प्रश्न 19   राज्य का ‘सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान’ कहां स्थित है-
 (अ) जयपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) कोटा
 (द) अजमेर

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
राजस्थान सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना अमेरिका की राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से अगस्त 1984 में की गई।

प्रश्न 20   इंदिरा गांधी नहर की लिफट नहरों में सबसे लम्बी नहर है-
 (अ) गजनेर
 (ब) पोकरण
 (स) बांगड सर
 (द) कंवर सेन

उत्तर : कंवर सेन
व्याख्या :
राजीव गांधी लिफ्ट नहर इंदिरा गांधी नहर परियोजना की सबसे लंबी लिफ्ट नहर (176 किमी) है। (SUJAS May 2022)
बीकानेर - लुणकरणसर लिफ्ट नहर/कंवरसेन लिफ्ट नहर दूसरी सबसे लम्बी बड़ी नहर है।

page no.(2/33)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.