Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

प्रश्न 21   मरू गंगा व प्रदेश की जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है-
 (अ) सोम कमला
 (ब) चंबल
 (स) इंदिरा गांधी नहर
 (द) व्यास

उत्तर : इंदिरा गांधी नहर
व्याख्या :
यह परियोजना पूर्ण होने पर विश्व की सबसे बड़ी परियोजना होगी इसे प्रदेश की जीवन रेखा/मरूगंगा भी कहा जाता है। पहले इसका नाम ‘राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।

प्रश्न 22   तालाबों द्वारा संचित सबसे अधिक क्षेत्र किस जिले में आता है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) हनुमानगढ़

उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
तालाबों से सिंचाई कुल सिंचित क्षेत्र के 0.6 प्रतिशत भाग में होती है। तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई भीलवाड़ा में दुसरा स्थान उदयपुर का है। राजस्थान के दक्षिणाी एवं दक्षिणी पूर्वी भाग में तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है।

प्रश्न 23   जंवाई बांध राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) पाली
 (द) उदयपुर

उत्तर : पाली
व्याख्या :
जवाई बांध लूनी नदी की सहायक जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना हुआ है।

प्रश्न 24   विश्व की सबसे पुरानी तथा विकसित नहर व्यवस्था भारत में कौन-सी है -
 (अ) गंग नहर
 (ब) सिकरी नहर
 (स) इन्दिरा गांधी नहर परियोजना
 (द) नर्मदा नहर परियोजना

उत्तर : गंग नहर
व्याख्या :
गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था।

प्रश्न 25   चम्बल घाटी परियोजना पर निम्न दो बांध राजस्थान में है -
 (अ) जवाहर सागर बांध एवं राणा प्रताप सागर बांध
 (ब) भाखड़ बांध एवं जवाहर सागर बंाध
 (स) गांधी सागर एवं बजाज सागर बांध
 (द) कोटा बैराज एवं गांधी सागर बांध

उत्तर : जवाहर सागर बांध एवं राणा प्रताप सागर बांध
व्याख्या :
चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

प्रश्न 26   इंन्दिरा गांधी नहर परियोजना में लिफ्ट नहरों की संख्या है -
 (अ) दो
 (ब) पांच
 (स) आठ
 (द) नौ

उत्तर : आठ
व्याख्या :
इन्दिरा गांधी नहर के बाँयी ओर का इलाका ऊँचा होने व पानी के स्वतः प्रवाहित न होने के कारण नहर प्रणाली पर लिफ्ट नहरें बनाई गई हैं। इंदिरा गांधी नहर की कुल लिफ्ट नहरें 8 हैं। आठवींं नहर जोधपुर लिफ्ट नहर/राजीवगांधी लिफ्ट नहर है।

प्रश्न 27   नौलखा सागर बांध किस जिले में स्थित है -
 (अ) बूंदी में
 (ब) कोटा में
 (स) उदयपुर में
 (द) जयपुर में

उत्तर : बूंदी में
व्याख्या :
नवलखा झील बूंदी जिले में स्थित है।

प्रश्न 28   माधो बांध किस जिले में है -
 (अ) दौसा
 (ब) जयपुर
 (स) अलवर
 (द) भरतपुर

उत्तर : दौसा
व्याख्या :
माधो सागर बांध, दौसा ज़िले का सबसे बड़ा बांध है।

प्रश्न 29   राजस्थान के किस जिले में भाखड़ा नागल बांध से सर्वाधिक सिंचाई होती है -
 (अ) हनुमानगढ, गंगानगर
 (ब) सीकर, चूरू
 (स) हनुमानगढ़, चुरू
 (द) बीकानेर, हनुमानगढ़

उत्तर : हनुमानगढ, गंगानगर
व्याख्या :
सिद्धमुख नोहर परियोजना का नाम अब राजीव गांधी नोहर परियोजना है इसका शिलान्यास 5 अक्टुबर 1989 को राजीव गांधी ने भादरा के समीप भिरानी गांव से किया। रावी-व्यास नदियों के अतिरिक्त जल का उपयोग में लेना है, इसके लिए भाखड़ा मुख्य नहर से 275 कि.मी. लम्बी एक नहर निकाली गयी है।

प्रश्न 30   कुओं व नलकूपों से सिंचाई सर्वाधिक किस जिले में होती है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) गंगानगर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
कुए एवम् नलकूप(ट्यूब्वैल) राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है। कुल सिंचित भुमि का लगभग 66 प्रतिशत भाग कुंए एवं नलकूप से सिंचित होता है। कुए एवम् नलकूप से सर्वाधिक सिंचाई जयपुर में की जाती है। द्वितीय स्थान अलवर का है।

page no.(3/33)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.