Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011

प्रश्न 1   निम्नांकित वाक्यों पर विचार कीजिए :
I. राजस्थान लोक सेवा के प्रदान की गारण्टी अधिनियम, 2011 उपबंधित करता है कि प्रथम अपील अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध, निर्णय के तीस दिनों के भीतर द्वितीय अपील अधिकारी के पास दूसरी अपील की जा सकती है।
II. राजस्थान लोक सेवा के प्रदान की गारण्टी अधिनियम, 2011 उपबंधित करता है कि द्वितीय अपील अधिकारी तीस दिन के बाद भी अपील ले सकता है यदि वह संतुष्ट हो जाता है कि आवेदक के समय पर अपील नहीं कर पाने के पर्याप्त कारण हैं।
सही उत्तर का चयन कीजिए :

 (अ) I तथा II दोनों सही नहीं हैं।
 (ब) I सही है, किन्तु II सही नहीं है।
 (स) I सही नहीं है, किन्तु II सही है।
 (द) I तथा II दोनों सही हैं।

उत्तर : I तथा II दोनों सही नहीं हैं।

प्रश्न 2   क्या नागरिक अधिकार-पत्र (सिटिजन चार्टर) कानूनी रूप से लागू करने योग्य हैं -
 (अ) केवल कुछ राज्यों में
 (ब) केवल केंद्रशासित प्रदेशों में
 (स) हाँ, पूरे देश में
 (द) बिलकुल नहीं

उत्तर : बिलकुल नहीं

प्रश्न 3   निम्नलिखित में से कौन नीति निर्माण का अनौपचारिक माध्यम है -
 (अ) न्यायतंत्र
 (ब) संसदीय मंत्रिमंडल
 (स) सिविल सेवक
 (द) मीडिया

उत्तर : मीडिया

प्रश्न 4   राजस्थान लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम कब लागू किया गया था -
 (अ) 2005
 (ब) 2011
 (स) 2014
 (द) 2017

उत्तर : 2011

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन सा दस्तावेज सूचना, विकल्प, परामर्श और सेवाओं के मानक आदि के संबंध में अपने नागरिकों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक व्यवस्थित प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है -
 (अ) नागरिक अधिकार-पत्र
 (ब) नागरिक गैलेक्सी
 (स) नागरिक डैशबोर्ड
 (द) सिटीजन यूनिवर्स

उत्तर : नागरिक अधिकार-पत्र
व्याख्या :
नागरिक अधिकार-पत्र एक ऐसा दस्तावेज़ है जो किसी संगठन द्वारा अपने नागरिकों/ग्राहकों तक सेवाओं, सूचनाओं, शिकायत के निवारण आदि की व्यवस्थित पहुँच प्रदान करने का प्रयास करता है। इसमें संगठन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिये नागरिक संगठनों की अपेक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सा नीति निर्माण का अनौपचारिक माध्यम है -
 (अ) सिविल सेवक
 (ब) नागरिक
 (स) न्यायतंत्र
 (द) संसदीय मंत्रिमंडल

उत्तर : नागरिक

प्रश्न 7   राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारन्टी अधिनियम, 2011 किस तारीख से प्रवृत्त हुआ -
 (अ) 21 सितम्बर, 2011
 (ब) 30 अक्टूबर, 2011
 (स) 14 नवम्बर, 2011
 (द) 01 जनवरी, 2012

उत्तर : 14 नवम्बर, 2011

प्रश्न 8   राजस्थान लोकसेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के निर्णय के विरुद्ध कितने दिनों में द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी को अपील की जा सकती है -
 (अ) 60 दिन
 (ब) 45 दिन
 (स) 15 दिन
 (द) 30 दिन

उत्तर : 60 दिन

प्रश्न 9   प्रारंभ में कितनी सेवाओं को राजस्थान लोक सेवा गारण्टीड डिलिवरी अधिनियम, 2011 में गारण्टी दी गई -
 (अ) 108
 (ब) 110
 (स) 120
 (द) 140

उत्तर : 108

प्रश्न 10   राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम - 2011 किस तारीख से प्रवृत्त हुआ -
 (अ) 2 अक्टूबर, 2011
 (ब) 31 अक्टूबर, 2011
 (स) 14 नवंबर, 2011
 (द) 19 नवंबर, 2011

उत्तर : 14 नवंबर, 2011

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.