Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2022 Current Affairs

प्रश्न 31   दिसंबर 2022 में, क्रिकेटर फरहान बेहरडियन ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किस देश का प्रतिनिधित्व किया -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) न्यूजीलैंड
 (स) दक्षिण अफ्रीका
 (द) वेस्ट इंडीज

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
39 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फरहान बेहरदीन ने अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का समापन करते हुए पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

प्रश्न 32   किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने हाल ही में (दिसंबर 22 में) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए एक मोबाइल ऐप ‘स्वस्थगर्भ’ विकसित किया है -
 (अ) IIT रुड़की
 (ब) NIT राउरकेला
 (स) IIT कानपुर
 (द) IIT गुवाहाटी

उत्तर : IIT रुड़की
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की (उत्तराखंड) के शोधकर्ताओं ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल और वास्तविक समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए ‘स्वस्थगर्भ’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है।

प्रश्न 33   G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस (G20-DIA) शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा -
 (अ) बैंगलोर
 (ब) नई दिल्ली
 (स) अहमदाबाद
 (द) मुंबई

उत्तर : बैंगलोर
व्याख्या :
भारत की G20 प्रेसीडेंसी के तहत केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस (G20-DIA) लॉन्च किया है। G20-DIA शिखर सम्मेलन का आयोजन बैंगलोर में डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी) की बैठक के दौरान किया जायेगा।

प्रश्न 34   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने गंभीर हृदय रोगियों की मदद के लिए कृत्रिम हृदय विकसित किया -
 (अ) IIT कानपुर
 (ब) IIT मद्रास
 (स) IIT दिल्ली
 (द) IIT रुड़की

उत्तर : IIT कानपुर
व्याख्या :
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के विशेषज्ञों ने एक कृत्रिम हृदय (Artificial Heart) तैयार किया है, जो हृदय रोग संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिये मददगार साबित होगा।

प्रश्न 35   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस राज्य की शहरी सेवाओं में सुधार के लिए, भारत सरकार ने एडीबी के साथ $125 मिलियन के लोन के लिए करार किया है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) केरल

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तमिलनाडु राज्य के तीन शहरों में जलवायु परिवर्तन रोधी सीवेज संग्रह एवं शोधन, और जल निकासी व जल आपूर्ति प्रणालियों को विकसित करने के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 36   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) 30वां एकलव्य पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
 (अ) स्वाति यादव
 (ब) स्वाति सिंह
 (स) स्वस्ति सिंह
 (द) अवनी दुबे

उत्तर : स्वस्ति सिंह
व्याख्या :
साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को 30वें ‘एकलव्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है।

प्रश्न 37   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस शहर में बम चक्रवात के चलते आपातकाल की घोषणा की गई -
 (अ) टोक्यो
 (ब) बीजिंग
 (स) न्यूयॉर्क
 (द) सैन फ्रांसिस्को

उत्तर : न्यूयॉर्क
व्याख्या :
आर्कटिक ब्लास्ट से अमेरिका में पारा माइनस 57 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आर्कटिक ब्लास्ट को ही आर्कटिक बॉम्ब (Arctic Bomb) कहते हैं। कुछ समय के लिए आर्कटिक इलाके से ठंडी हवा की झोंका गर्म इलाकों की तरफ तेजी से जाता है। इसकी वजह से 24 घंटे के अंदर तापमान माइनस में चला जाता है। चारों तरफ बर्फ जम जाती है। भयानक बर्फबारी होती है।

प्रश्न 38   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) निम्न में से किस देश में बाढ़ के कारण 46 हजार लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए -
 (अ) चीन
 (ब) अमेरिका
 (स) जापान
 (द) फिलीपींस

उत्तर : फिलीपींस
व्याख्या :
फिलीपींस में बाढ़ के कारण 46,000 लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा

प्रश्न 39   हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया -
 (अ) विकास अरोड़ा
 (ब) संतोष कुमार यादव
 (स) विशाल भट्ट
 (द) अनुराग सिंह

उत्तर : संतोष कुमार यादव
व्याख्या :
संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 40   इंग्लैंड के उस दिग्गज फुटबॉलर का क्या नाम है जिनका हाल ही में (दिसंबर 2022 में) निधन हो गया, वह इंग्लैंड की 1966 की फुटबॉल विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे -
 (अ) गॉर्डन बैंक
 (ब) जॉर्ज कोहेन
 (स) बॉबी मूर
 (द) जिमी ग्रीव्स

उत्तर : जॉर्ज कोहेन
व्याख्या :
इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर जॉर्ज कोहेन, जो इंग्लैंड की 1966 की फुटबॉल विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे, का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

page no.(4/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.