Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2023

प्रश्न 1   हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस राज्य सरकार ने अपने बजट में एक बार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस देने के बाद सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निशुल्क कराने की योजना प्रस्तुत की -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) राजस्थान
 (स) सिक्किम
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राज्य सरकार ने One Time Registration (OTR) के तहत एक बार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस देने के बाद अप्लाई करने पर सभी भर्ती परीक्षाओं को नि:शुल्क करने की घोषणा की ।

प्रश्न 2   हाल ही में (फरवरी 2023 में) राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) न्यायमूर्ति पंकज मिश्रा
 (ब) न्यायमूर्ति पंकज श्रीवास्तव
 (स) न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
 (द) न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा

उत्तर : न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने दिनांक 04.02.2023 की अधिसूचना द्वारा, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

प्रश्न 3   राजस्‍थान के किस शहर में विज्ञान केंद्र और तारामंडल का निर्माण किया जाएगा -
 (अ) जोधपुर
 (ब) कोटा
 (स) जयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
राजस्‍थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्‍डल का निर्माण किया जाएगा। यह विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ विज्ञान केंद्रों और तारामण्‍डलों में से एक होगा। इसके निर्माण पर 35 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सिलसिले में केंद्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राजस्‍थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एक सहमति-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

प्रश्न 4   राजस्थान पशुपालन विभाग एवं जीव-जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा सर्वोदय दिवस मनाया गया -
 (अ) 30 जनवरी
 (ब) 1 फरवरी
 (स) 4 फरवरी
 (द) 7 फरवरी

उत्तर : 30 जनवरी
व्याख्या :
30 जनवरी, 2023 को महात्मा गांधी के शहीद दिवस को राजस्थान पशुपालन विभाग एवं जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी 2023) राजस्थान में 10,000 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने किस कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है -
 (अ) टी. एच. डी. सी.
 (ब) एन. टी. पी. सी.
 (स) अडानी पावर
 (द) एन. एच. पी. सी.

उत्तर : टी. एच. डी. सी.
व्याख्या :
भारत सरकार की मिनीरत्न ए-श्रेणी की कंपनी टी.एच.डी.सी. लिमिटेड तथा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के मध्य जयपुर में जॉइंट वेंचर कम शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट निष्पादित किया गया। टी.एच.डी.सी. एवं आर.आर.ई.सी. की जॉइंट वेंचर कंपनी में 74:26 प्रतिशत हिस्से की क्रमश: भागीदारी होगी। इस जॉइंट वेंचर कंपनी द्वारा प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएँ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में चरणबद्ध रूप से विकसित की जाएंगी, जिससे सस्ती अक्षय ऊर्जा की प्राप्ति होगी।

प्रश्न 6   हाल ही में (फरवरी 2023) राजस्थान सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का सृदृढ़ करने के लिए कितने करोड़ रू के अतिरिक्त वित्तय प्रावधान को मंजूरी दी गई है -
 (अ) 100 करोड़ रू
 (ब) 134 करोड़ रू
 (स) 163 करोड़ रू
 (द) 200 करोड़ रू

उत्तर : 100 करोड़ रू
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को सुदृढ़ करने के लिये 100.99 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान को मंज़ूरी दी।

प्रश्न 7   हाल ही में (फरवरी 2023) राजस्थान सरकार द्वारा साइबर सिक्योरिटी के लिए सेंटर फाॅर साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी-इंसर्जेंसी और उपकरणों के लिये कितने करोड़ रू की स्वीकृति दी गई है -
 (अ) 10 करोड़ रू
 (ब) 40 करोड़ रू
 (स) 50 करोड़ रू
 (द) 56 करोड़ रू

उत्तर : 40 करोड़ रू
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार द्वारा साइबर सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के क्रम में प्रदेश में अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी-इंसर्जेंसी और उपकरणों के लिये 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी।

प्रश्न 8   हाल ही में (फरवरी 2023)उद्योग मंत्रालय द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र के सभी विभागों की सभी राजकीय योजनाओं संबंधित जानकारी के लिए किस पोर्टल का लोकार्पण किया गया है -
 (अ) इजी बजनेस
 (ब) सेक्टर
 (स) गोबिजनेस
 (द) उद्योगहब

उत्तर : सेक्टर
व्याख्या :
राजस्थान के उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने उद्योग भवन में उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र के नवीन सेक्टर पोर्टल एवं संबंधित विभागों की वेबसाइट का लोकार्पण किया। नवीन इंडस्ट्रीज सेक्टर पोर्टल के साथ ही इस सेक्टर के सभी 15 विभागों की वेबसाइट का निर्माण WebMyWay फ्रेमवर्क द्वारा किया गया है।

प्रश्न 9   हाल ही में (फरवरी 2023) राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का कौनसा संस्करण आयोजित किया गया -
 (अ) 7वां
 (ब) 9वां
 (स) 12वां
 (द) 13वां

उत्तर : 9वां
व्याख्या :
रिफ फिल्म क्लब की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) का 9वां संस्करण 1 फरवरी 2023 से जयपुर में शुरू हुआ है। इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का थीम स्पोर्ट्स इन सिनेमा रखा गया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (फरवरी 2023) मरू महोत्सव का आयोजन राजस्थान के किस जिले में किया गया है -
 (अ) बाड़मेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जैसलमेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
मरू महोत्सव-2023 का आयोजन जैसलमेर जिले में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया गया।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.