Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2023

प्रश्न 1   राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा महापुरूषों एवं साहित्यकारों के लेख से संबंधित कौनसी मासिक पत्रिका प्रकाशित कि जाती है -
 (अ) मधुमती
 (ब) मूमल
 (स) ढोलामारू
 (द) रजवाड़ा

उत्तर : मधुमती
व्याख्या :
राजस्थान के कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा मासिक पत्रिका मधुमती का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। मधुमती के अंकों में देशभर के एवं राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकारों एवं महापुरूषों के लेख समाहित किये जाते हैं। इसके अलावा किसी विदेशी भाषा का लेख भी आया है तो उसका अनुवाद भी प्रकाशित किया गया है। डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि अकादमी द्वारा पुस्तक ‘गांधी सबद निरंतर’ का भी प्रकाशन किया गया है।

प्रश्न 2   हाल ही में (फरवरी 2023 में) द रोज सोसाइटी आॅफ राजस्थान ने किस शहर में रोज शो-2023 का आयोजन किया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) उदयपुर
 (द) टोंक

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
26 फरवरी, 2023 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हॉट डेस्टिनेशन बन चुके सिटी पार्क में द रोज़ सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वें ‘रोज़ शो-2023’ का आयोजन किया गया।

प्रश्न 3   हाल ही में (फरवरी 2023 में) इंडिया टूडे ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित टूरिज्म एंड सर्वे अवाॅर्ड समारोह में किस राज्य को बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन और मोस्ट सीनिक रोड अवार्ड के लिए चुना गया -
 (अ) बिहार
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) राजस्थान
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित टूरिज्म एंड सर्वे अवॉर्ड समारोह में राजस्थान को बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन और मोस्ट सीनिक रोड अवॉर्ड के लिये चुना गया। इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा विभिन्न मानकों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान को इस अवॉर्ड के लिये चुना गया है। देश की सबसे दर्शनीय सड़कों की श्रेणी में राजस्थान की उदयपुर से जोधपुर के मध्य बनी सड़क को देश की सबसे दर्शनीय सड़क के लिये मोस्ट सीनिक रोड अवार्ड मिला है।

प्रश्न 4   हाल ही में (फरवरी 2023 में) विलास जानवे को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विलास किस कला में संबध हैं -
 (अ) मूकाभिनय
 (ब) स्वांग
 (स) गंभीरा
 (द) ख्याल

उत्तर : मूकाभिनय
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे को वर्ष 2021 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया। पुरस्कार के रूप में विलास जानवे को ताम्र पत्र, एक लाख रुपए एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय विलास जानवे पिछले पाँच दशकों से मूकाभिनय से जुड़े हैं। इन्हें संस्कृति मंत्रालय से मूकाभिनय के क्षेत्र में 2001 में सीनियर फेलोशिप भी मिल चुकी है।

प्रश्न 5   हाल ही में (फरवरी 2023 में) इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर ........ कर दिये गये हैं -
 (अ) 120
 (ब) 125
 (स) 140
 (द) 150

उत्तर : 125
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना के अंतर्गत शहरों में हर हाथ को रोज़गार और बेरोज़गारों को संबल प्रदान करने के लिये 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोज़गार देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रश्न 6   जोखिया साउथ ब्लाॅक और खुनजा नार्थ ब्लाॅक राजस्थान के किस जिले में है। जहां हाल ही में (फरवरी 2023 में) में पोटाश के भंडार मिले हैं -
 (अ) सीकर
 (ब) बाड़मेर
 (स) हनुमानगढ़
 (द) बीकानेर

उत्तर : हनुमानगढ़
व्याख्या :
राजस्थान के माइंस, पेट्रोलियम एवं जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर ज़िले के दरीबा में खनिज बेसमेटल के भंडार मिले हैं और हनुमानगढ़ जिले के जोखिया साउथ ब्लॉक और खुनजा नार्थ ब्लॉक में पोटाश के भंडार मिले हैं।

प्रश्न 7   अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे पर सोलर पावर प्लांट विकसित करने हेतु हाल ही में (फरवरी 2023 में) नेशनल हाइवेज लाॅजिस्टक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने किस डिस्काॅम के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) जोधपुर डिस्काॅम
 (ब) अजमेर डिस्काॅम
 (स) बीकानेर डिस्काॅम
 (द) जयपुर डस्काॅम

उत्तर : जोधपुर डिस्काॅम
व्याख्या :
राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर स्थित शासन सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में जोधपुर डिस्कॉम एवं नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। जोधपुर डिस्कॉम एवं नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच हुए एमओयू के तहत अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे पर राज्य में तीन ज़िलों हनुमानगढ़, बीकानेर और जोधपुर के कुल छह स्थानों पर 11 सोलर पावर प्लांट विकसित किये जाएंगे। कुल 27.43 मेगावाट क्षमता के ये पावर प्लांट सौर कृषि आजीविका योजना (पीएम कुसुम) के तहत लगाए जाएंगे।

प्रश्न 8   हाल ही में (फरवरी 2023 में) मुख्यमंत्री द्वारा व्यास मेडिसिटी का लोकार्पण किस शहर में किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जोधपुर ज़िले में व्यास मेडिसिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं दिव्यांगजनों के लिये महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई है।

प्रश्न 9   वर्तमान में राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त कौन है। जिन्हें हाल ही में (फरवरी 2023 में) वल्र्ड एचआरडी काॅन्ग्रेस ने प्रतिष्ठित ‘विजनरी लीडर’ अवार्ड से सम्मनित किया है -
 (अ) प्रमोद सिन्हा
 (ब) पवन अरोड़ा
 (स) शीना गर्ग
 (द) राकेश शर्मा

उत्तर : पवन अरोड़ा
व्याख्या :
राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को मुंबई में टाइम्स समूह की वर्ल्ड एचआरडी कॉन्ग्रेस ने प्रतिष्ठित ‘विजनरी लीडर’ और प्रतिष्ठित वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था ने ‘ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’ अवार्ड से सम्मानित किया।

प्रश्न 10   राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज-3 को कब तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है -
 (अ) 2024
 (ब) 2025
 (स) 2027
 (द) 2028

उत्तर : 2025
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जोधपुर ज़िले के उम्मेद स्टेडियम में 1799 करोड़ रुपए की ‘राजीव गांधी लिफ्ट नहर तृतीय चरण परियोजना’ का शिलान्यास किया। यह परियोजना वर्ष 2054 की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल परियोजना के तृतीय चरण को वर्ष 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे जोधपुर, पाली, बाड़मेर में अगले 30 वर्ष तक पानी की कमी नहीं होगी।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.