Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2023

प्रश्न 11   नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 और श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 का राज्य विधानसभा द्वारा ध्वनि मत से पारित होने का क्या महत्व है -
 (अ) राज्य में नए मंदिरों के निर्माण के लिए विधेयकों को मंजूरी दे दी गई है।
 (ब) नाथद्वारा और श्री सांवलिया जी के मंदिरों से संबंधित मौजूदा कानूनों में संशोधन के लिए विधेयक पारित किए गए हैं।
 (स) नाथद्वारा एवं श्री सांवलिया जी के मन्दिरों के रख-रखाव हेतु धनराशि आवंटित करने हेतु विधेयक पारित किये गये हैं।
 (द) नाथद्वारा और श्री सांवलिया जी मंदिर के जीर्णोद्धार करने का विधेयक पारित किया गया है।

उत्तर : नाथद्वारा और श्री सांवलिया जी के मंदिरों से संबंधित मौजूदा कानूनों में संशोधन के लिए विधेयक पारित किए गए हैं।
व्याख्या :
राज्य विधानसभा ने नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 एवं श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन से पहले दोनों मंदिरों के बोर्ड में गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी सदस्य नहीं बन सकते थे। उनके मन में इस कारण कुंठा होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों विधेयक उनकी भावनाओं को सम्मान देने के साथ ही उनकी हीन भावना समाप्त करेंगे। मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि इन विधेयकों के पारित होने से अब गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी भी इन मंदिरों के बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्य बन सकेंगे तथा धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकेंगे।

प्रश्न 12   हाल ही में (फरवरी 2023 में) राजस्थान सरकार ने राज्य के कितने जिलों के 7834 गावों को अभावग्रस्त घोषित किया है -
 (अ) 12
 (ब) 15
 (स) 18
 (द) 23

उत्तर : 15
व्याख्या :
राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के 15 ज़िलों के 7834 ग्राम अभावग्रस्त घोषित किये हैं। यह अधिसूचना 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगी। ज़िला कलेक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल-2022 (संवत् 2079) नियमित / विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को राहत प्रदान करने के लिये इन ज़िलों के गाँव के लिये अधिसूचना जारी की गई है।

प्रश्न 13   झुंझुनू के लंबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव और नाबार्ड ने किस संगठन की मदद से FPO शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) SIIRD
 (ब) RIICO
 (स) RAJSICO
 (द) RUDA

उत्तर : SIIRD
व्याख्या :
हाल ही झुंझुनू के लंबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव (हॉकी वाली सरपंच) और नाबार्ड ने SIIRD (भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान की सोसायटी) की मदद से किसान उत्पादक संगठन (FPO) शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वह अपने गांव में कूड़ा मुक्त विवाह कैम्पेन के जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही हैं।

प्रश्न 14   हाल ही में (फरवरी 2023 में) 14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) उदयपुर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव राजस्थान के बीकानेर में शुरू हुआ। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन शोभा यात्रा के साथ किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिल्प मेले और विभिन्न प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।

प्रश्न 15   ‘जल-जन अभियान’ (Jal-Jan Abhiyan) का हाल ही में (फरवरी 2023 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में उद्घाटन किया गया -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) राजस्थान
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में ‘जल-जन अभियान’ को संबोधित किया। इसे जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्मा कुमारी संगठन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जाता है। जल जन अभियान एक ऐसा अभियान है जो जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। इसमें जल संरक्षण के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना शामिल है। इसका लक्ष्य कम से कम 10 मिलियन लोगों तक पहुंचना और 10,000 कार्यक्रमों का आयोजन करना है। ब्रह्मा कुमारी संगठन का मुख्यालय वर्तमान में राजस्थान के माउंट आबू में है।

प्रश्न 16   हाल ही में (फरवरी 2023 में) गुवाहाटी में असम के 31वें राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली -
 (अ) जगदीश मुखी
 (ब) हिमंत बिस्वा सरमा
 (स) गुलाब चंद कटारिया
 (द) शंकदेव कलक्षत्र

उत्तर : गुलाब चंद कटारिया
व्याख्या :
असम के नवनियुक्‍त राज्‍यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में शपथ ली। श्री गुलाब चंद कटारिया राज्य के 31वें राज्यपाल हैं। उन्होंने प्रोफेसर जगदीश मुखी के स्थान पर यह पदभार संभाला है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में उदयपुर के रहने वाले हैं।

प्रश्न 17   हाल ही में (फरवरी 2023 में) यूआईसी औरआरपीएफ द्वारा 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
यूनियन इंटरनेशनेल डेस केमिन्स डी फेर (यूआईसी) या इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 21 से 23 फरवरी तक जयपुर में 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस का संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे हैं।

प्रश्न 18   हाल ही में (फरवरी 2023) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस ज़िले में श्री महावीर नि:शुल्क पशु-पक्षी अस्पताल और मोबाइल ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ किया -
 (अ) बारां
 (ब) जोधपुर
 (स) कोटा
 (द) बीकानेर

उत्तर : बारां
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां ज़िले के ग्राम बडां में श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान द्वारा निर्मित श्री महावीर नि:शुल्क पशु-पक्षी अस्पताल और मोबाइल ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ किया।

प्रश्न 19   ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ की स्थापना राजस्थान के किस शहर में की जायेगी -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं विज्ञान उद्यान, जयपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एच.पी.सी.आई.एल.) के बीच वातानुकूलित ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ की स्थापना के लिये एमओयू साइन हुआ है।

प्रश्न 20   राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के दौरान साटे अवार्ड्स 2023 में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) उषा शर्मा
 (स) अशोक गहलोत
 (द) अमित शाह

उत्तर : उषा शर्मा
व्याख्या :
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के दौरान साटे अवार्ड्स-2023 कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.