Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संघ और राज्यों के मध्य संबंध

प्रश्न 1   निम्न में से भारतीय संविधान की संघीय विशेषताएँ हैं -
(अ) अनम्य संविधान (ब) द्विसदनीय विधायिका
(स) केग (CAG) का पद (द) राज्यपाल का पद
कौनसा कूट सत्य है -

 (अ) अ, ब, द
 (ब) अ, ब, स
 (स) अ, ब
 (द) अ, ब, स, द

उत्तर : अ, ब

प्रश्न 2   भारतीय संघ को ‘केन्द्रीय प्रवृत्ति-अभिमुख संघ’ की संज्ञा किसने दी -
 (अ) बी.आर. अम्बेडकर
 (ब) के.सी. व्हीयर
 (स) आयवर जेनिंग्स
 (द) ग्रेनविल ऑस्टिन

उत्तर : आयवर जेनिंग्स

प्रश्न 3   संघात्मक शासन में इकाईयाँ (राज्य) अपनी सत्ता कहाँ से प्राप्त करती हैं -
 (अ) जनता से
 (ब) केन्द्रीय सरकार से
 (स) संविधान से
 (द) राष्ट्रपति से

उत्तर : संविधान से

प्रश्न 4   “भारतीय संविधान में सहायक एकात्मक विशिष्टताओं के साथ एक संघीय राज्य की बजाए, संघीय सहायक विशिष्टताओं के साथ एक एकात्मक राज्य की स्थापना की।” यह कथन निम्न में से किसका है -
 (अ) आयवर जेनिंग्स
 (ब) ग्रेनविल ऑस्टिन
 (स) बी.आर. अम्बेडकर
 (द) के.सी. व्हीयर

उत्तर : के.सी. व्हीयर

प्रश्न 5   संघीय सरकार की एक विशिष्टता है-
 (अ) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
 (ब) अधिकार विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
 (स) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
 (द) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

उत्तर : सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
व्याख्या :
शासन के विभिन्न स्तरों के बीच सत्ता का उर्ध्वाधर बँटवारा आधुनिक लोकतंत्रों में सत्ता की साझेदारी का एक आम रूप है।

प्रश्न 6   नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौनसा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है-
 (अ) राज्य सरकार - राज्य सूची
 (ब) केन्द्र सरकार - संघ सूची
 (स) केन्द्र व राज्य सरकार - समवर्ती सूची
 (द) स्थानीय सरकार - अवशिष्ट शक्तियाँ

उत्तर : स्थानीय सरकार - अवशिष्ट शक्तियाँ

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से कौनसा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिका परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है -
 (अ) एक ही नागरिकता
 (ब) संविधान की तीन सूचियाँ
 (स) न्यायपालिका की द्वैधता
 (द) संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय

उत्तर : संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय

प्रश्न 8   संघात्मक शासन की विशेषता नहीं है-
 (अ) शक्तियों का केन्द्रीयकरण
 (ब) संविधान की सर्वोच्चता
 (स) शक्तियों का विभाजन
 (द) स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सर्वोच्च न्यायपालिका

उत्तर : शक्तियों का केन्द्रीयकरण

प्रश्न 9   संघात्मक सरकार में किस प्रकार का संविधान होना जरूरी है -
 (अ) अलिखित
 (ब) लचीला
 (स) लिखित
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : लचीला

प्रश्न 10   संघात्मक सरकार में केन्द्रीय व्यवस्थापिका का द्वितीय सदन (उच्च सदन) किसका प्रतिनिधित्व करता है -
 (अ) दबाव समूहों का
 (ब) अल्पसंख्यकों का
 (स) समस्त राष्ट्र का
 (द) संघ में शामिल इकाइयों का

उत्तर : संघ में शामिल इकाइयों का

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.