क्रिया
प्रश्न 31 निम्नलिखित में किस विकल्प में आवृत्तिमूलक पक्ष है ?
(अ) अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
(ब) किताब अलमारी में है।
(स) माँ खाना बनाती है।
(द) उसने गीत सुना दिया।
प्रश्न 32 निम्नलिखित में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है :
(अ) गुरुजी ने कहा कि कल अवकाश रहेगा।
(ब) जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।
(स) मैं जानता हूँ कि वह कल नहीं आएगा।
(द) वह पुस्तक कहाँ है जो मैं लाया था।
प्रश्न 33 किस विकल्प में क्रिया ‘द्विकर्मक’ रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया।
(ब) वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है।
(स) मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया।
(द) मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे ।
प्रश्न 34 ‘रीतिवाचक क्रिया-विशेषण’ से संबंधित वाक्य कौन सा है ?
(अ) यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है।
(ब) वह अचानक चला गया।
(स) तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं।
(द) सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
प्रश्न 35 इनमें क्रिया-विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है
(अ) क्षमता
(ब) ममता
(स) शीघ्रता
(द) विशालता
प्रश्न 36 किस वाक्य में ‘संयुक्त क्रिया’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) लुटेरों ने पूरे क्षेत्र को लूट लिया।
(ब) मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।
(स) वह सारा खाना खा गया।
(द) बादलों के कारण चाँद नहीं दिखाई दिया।
प्रश्न 37 किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है -
(अ) मंदारी भालू को नचाता है।
(ब) माँ पुत्र को समझाती है।
(स) बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।
(द) वह बिना बात ही हँस रही है।
प्रश्न 38 इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है -
(अ) खटाई
(ब) उतराई
(स) दौड़
(द) पढ़ाई
प्रश्न 39 किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित हैं -
(अ) पूजा, जवानी
(ब) मिठास, चुनाव
(स) शिक्षा, अच्छाई
(द) भूल, हँसी
प्रश्न 40 किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है -
(अ) वह पतंग उड़ा रहा है।
(ब) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
(स) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
(द) वह अभी तक सो रहा है।
page no.(4/10)