क्रिया
प्रश्न 21 ‘सीता खाना खाकर जयपुर जाएगी।’ वाक्य में कौन-सी क्रिया है ?
(अ) सार्वकालिक
(ब) पूर्वकालिक
(स) नामधातु
(द) प्रेरणार्थक
प्रश्न 22 निम्न में से किस वाक्य में सजातीय क्रिया का प्रयोग हुआ है?
(अ) टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
(ब) सूखे पत्ते हवा में उड़ रहे हैं।
(स) पुलिस ने चोर को बड़ी मार मारी।
(द) मातृभूमि के लिए मरना श्रेष्ठ है।
प्रश्न 23 असंगत विकल्प का चयन कीजिए -
(अ) पुलिस ने चोर पकड़वाया। - प्रेरणार्थक क्रिया
(ब) माता जी प्रतिदिन बाग में जाते हैं। - रंजक क्रिया
(स) लडके मैदान में दौड़ रहे हैं। - अकर्मक क्रिया
(द) उसने सेब खाया। - सकर्मक क्रिया
प्रश्न 24 किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) शोरगुल से बच्चा जाग गया।
(ब) वह बहुत समय से सो रहा है।
(स) चीता तेज़ दौड़ता है।
(द) माँ बच्चे को सुलाती है।
प्रश्न 25 प्रेरणार्थक क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
(अ) उसने मेरे लिए सामान खरीदा ।
(ब) हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए ।
(स) अध्यापक छात्र से कहानी लिखवाता है ।
(द) तुम्हें देर तक नहीं सोना चाहिए ।
प्रश्न 26 ‘छात्र पढ़ रहे हैं।’ यह वाक्य किस ‘पक्ष’ से संबंधित है ?
(अ) पूर्णकालिक
(ब) आवृत्तिमूलक
(स) सातत्यबोधक
(द) नित्यताबोधक
प्रश्न 27 ‘वह चला होगा।’ यह वाक्य किस काल से संबंधित है ?
(अ) संदिग्ध भूत
(ब) संदिग्ध वर्तमान
(स) संभाव्य भविष्यत्
(द) सामान्य भूत
प्रश्न 28 अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण है
(अ) वह आता तो हम खेलने जाते।
(ब) रेलगाड़ी तेजी से आ रही है।
(स) मैंने यह पुस्तक पढ़ी है।
(द) प्रात:काल ठंडी हवा चलती है।
प्रश्न 29 निम्नलिखित में पूर्णभूतकाल से संबंधित वाक्य है :
(अ) वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया।
(ब) वह घर जा रहा था।
(स) सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती।
(द) मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।
प्रश्न 30 ‘वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।’ उक्त वाक्य किस काल से संबंधित है ?
(अ) संदिग्ध भूत
(ब) संदिग्ध वर्तमान
(स) सामान्य भविष्यत्
(द) संभाव्य भविष्यत्
page no.(3/10)