Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Test Series

Rajasthan Current Affairs November 2023

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दिव्यकृति सिंह स्टेट इलेक्शन आइकन नियुक्त

भारत निर्वाचन आयोग ने घुड़सवारी में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दिव्यकृति सिंह को ‘स्टेट इलेक्शन आइकन’नियुक्त करने के राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। विदित हो कि आगामी विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिये राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मशहूर हस्तियों को ‘स्टेट इलेक्शन आइकॉन’ के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक दिव्यकृति ने हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में घुड़सवारी (ड्रेसेज) स्पर्धा के टीम इवेंट में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीता था।

42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप का हुआ शुभारंभ

14 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रारंभ हुए 14 दिवसीय 42वें भारतीय अतंर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में नए रूप में निर्मित राजस्थान मंडप का शुभारंभ राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य वीनू गुप्ता और राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा ने किया। राजस्थान मंडप में आने वाले देशी-विदेशी आगंतुको को प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध उत्पादों को देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा। इस बार ट्रेड फेयर में आर.एस.एस.आई.सी के राजस्थली सहित पर्यटन, खादी, महिला एवं बाल विकास विभाग और उद्योग विभाग भाग ले रहे हैं। मंडप में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से व्यापार मेले में भाग लेने आये उद्यमियों द्वारा लगभग 25 स्टालों का प्रदर्शन किया है, जिसमें राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से देश-विदेश में धूम मचाने वाली राजस्थानी हस्तशिल्प वस्तुओं में लाख की चूड़ियां, महिलाओं के शृंगार के विविध आईटम्स, टैक्सटाईल्स का सामान, चद्दरे और मोजड़ियों के उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं।

डॉ. मधुकर गुप्ता ‘चुनाव आयुक्त ऑफ द ईयर’ से सम्मानित

राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता को पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय चुनावी मामलों के कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चुनाव आयुक्त ऑफ द ईयर’से सम्मानित किया गया। पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. गुप्ता को यह सम्मान विश्व स्तर पर चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और प्रथाओं को आगे बढ़ाने में किये गए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित 19वें अंतर्राष्ट्रीय चुनावी मामलों की कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह ने वैश्विक नेताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और अंतर्दृष्टि साझा करने के लिये एक गतिशील मंच के रूप में कार्य किया है।

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023: प्रदेश में 75.45 प्रतिशत हुआ मतदान

राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये प्रदेश में 25 नवंबर, 2023 को हुए चुनाव में 75.45 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। विधानसभा चुनाव-2023 के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुए 0.83 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। प्रदेश में 25 नवंबर को ईवीएम से कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों ने 74.53 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.72 प्रतिशत मतदान किया। विधानसभा चुनाव-2018 में प्रदेश में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों ने 74.75 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.67 प्रतिशत मतदान किया था। ईवीएम से सबसे अधिक 88.13 प्रतिशत मतदान कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहाँ 2018 में 86.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में इस बार 87.79 प्रतिशत मतदान हुआ, यहाँ वर्ष 2018 के चुनाव में 87.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। तिजारा में पिछली बार के 82.08 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ। पोकरण, कुशलगढ़ और तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिलाओं ने क्रमश: 88.23 प्रतिशत, 87.54 प्रतिशत और 85.45 प्रतिशत मतदान किया। आहोर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से सबसे कम 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहाँ 2018 में 61.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 61.29 प्रतिशत मतदान हुआ, यहाँ वर्ष 2018 के निर्वाचन में 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुमेरपुर में पिछली बार के 60.89 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ। जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम क्रमश: 62.97 प्रतिशत, 63.22 प्रतिशत और 63.63 प्रतिशत रहा। इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े। इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले।

भीलवाड़ा के कैलाश के नाम विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड

भीलवाड़ा शहर के कैलाश सोनी के नाम पर विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज किया गया है। साथ ही भीलवाड़ा में सोनी को इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। विदित हो कि भीलवाड़ा शहर में 8 अक्तूबर, 2023 को विश्व की सबसे बड़ी रोटी का विश्व कीर्तिमान बनाया गया था। यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस) में दर्ज हो गया है। यहाँ विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई है। इस रोटी का व्यास 11.25 फीट गुणा 11.25 फीट है। इसको बनाने के लिये पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से 24 हलवाई की टीम द्वारा विश्व की सबसे बड़ी रोटी को छह घंटे से अधिक समय में बनाया गया था। इसका तवा लगभग 1000 किलो और साइज 16 गुना 12 फीट की थी। इसको बनाने के लिये 1100 ईंटों की भट्टी में 1000 किलो कोयले का इस्तेमाल किया गया था। उल्लेखनीय है कि साल 2012 में गुजरात के जामनगर शहर में 10 फीट गुणा 10 फीट की रोटी 145 किलो का वजन का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी।

Start Quiz!

« Previous Next Chapter »

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Question

Find Question on this topic and many others

Learn More

Rajasthan Gk APP

Here You can find Offline rajasthan Gk App.

Download Now

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.