Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 11   राज्यपाल पद हेतु न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित है -
 (अ) 35 वर्ष
 (ब) 25 वर्ष
 (स) 18 वर्ष
 (द) 50 वर्ष

उत्तर : 35 वर्ष

प्रश्न 12   राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने से संबंधित शक्तियों का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है -
 (अ) 213
 (ब) 200
 (स) 210
 (द) 215

उत्तर : 213

प्रश्न 13   निम्न में से किस संविधान (संशोधन) अधिनियम में एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाने संबंधी प्रावधान किया गया है -
 (अ) पांचवां संशोधन में
 (ब) सातवां संशोधन में
 (स) तेहरवां संशोधन में
 (द) पच्चीसवां संशोधन में

उत्तर : सातवां संशोधन में

प्रश्न 14   संविधान के अनुच्छेद 213 के अनुसार राज्यपाल का अध्यादेश जारी करने का अधिकार है -
 (अ) स्वविवेकीय
 (ब) कार्यपालिकीय
 (स) यह शक्ति मंत्रिमंडल के परामर्श से प्रयुक्त की जाती है
 (द) केंद्र सरकार के परामर्श से

उत्तर : यह शक्ति मंत्रिमंडल के परामर्श से प्रयुक्त की जाती है

प्रश्न 15   राज्यपाल की अध्यादेश शक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद ........... में बताई गई है -
 (अ) 203
 (ब) 103
 (स) 213
 (द) 123

उत्तर : 213

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौनसा राज्यपाल के विशेष अभिभाषण से सम्बन्धित है -
 (अ) अनुच्छेद 176
 (ब) अनुच्छेद 123
 (स) अनुच्छेद 177
 (द) अनुच्छेद 173

उत्तर : अनुच्छेद 176

प्रश्न 17   संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल को विधान सभा में ऐग्लो-इण्डियन समुदाय के सदस्य को नियुक्त करने का अधिकार है -
 (अ) अनुच्छेद 223
 (ब) अनुच्छेद 323
 (स) अनुच्छेद 333
 (द) अनुच्छेद 303

उत्तर : अनुच्छेद 333

प्रश्न 18   निम्न विवरणों पर विचार करें -
1. अनुच्छेद 157 राज्यपाल के पद के लिये दो योग्यता निर्धारित करता है।
2. राज्यपाल राज्य व्यवस्थापिका का सदस्य होना चाहिये।
3. नियुक्ति से पूर्व राज्यपाल को 40 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेनी चाहिये।
ऊपर दिये गये कौन से/सा विवरण सही है -

 (अ) सिर्फ 1
 (ब) सिर्फ 2 और 3
 (स) सिर्फ 1 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : सिर्फ 1

प्रश्न 19   राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है -
 (अ) प्रधानमंत्री का
 (ब) गृहमंत्री का
 (स) राष्ट्रपति का
 (द) उपराष्ट्रपति का

उत्तर : राष्ट्रपति का
व्याख्या :
संविधान के अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करता है। राज्यपाल को शपथ उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलायी जाती है। राजस्थान के प्रथम राज्यपाल गुरूमुख निहाल सिंह। प्रथम महिला राज्यपाल श्रीमती प्रतिभा पाटिल थी। इनका कार्यकाल नवम्बर 2004 से जून 2007 तक रहा।
भारत की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नयडू थी। वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनी।

प्रश्न 20   भारतीय नयाचार (प्रोटोकॉल) के अनुसार अग्रता क्रम में निन्न में से सबसे पहले कौन है -
 (अ) भूतपूर्व राष्ट्रपति
 (ब) लोक सभा अध्यक्ष
 (स) राज्य के राज्यपाल
 (द) उप-प्रधानमंत्री

उत्तर : राज्य के राज्यपाल

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.