Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 21   राज्यपाल की शक्तियों के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा सही नहीं है -
 (अ) राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु राज्य विधानमंडल को लौटा सकता है।
 (ब) राज्यपाल किसी विधेयक को भारत के राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित कर सकते हैं।
 (स) राज्य विधानमंडल के विश्रांतिकाल में राज्यपाल द्वारा अध्यादेश प्रख्यापित किया जा सकता है।
 (द) राज्यपाल के पास क्षमादान की शक्ति है।

उत्तर : राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु राज्य विधानमंडल को लौटा सकता है।

प्रश्न 22   राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने से संबंधित शक्तियों का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है -
 (अ) 213
 (ब) 200
 (स) 210
 (द) 215

उत्तर : 213

प्रश्न 23   राज्यपाल को जानकारी देने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के कर्तव्यों का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है -
 (अ) 167
 (ब) 165
 (स) 160
 (द) 200

उत्तर : 167

प्रश्न 24   राज्य चुनाव आयुक्त को कौन नियुक्त करता है -
 (अ) भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
 (ब) भारत के राष्ट्रपति
 (स) सम्बन्धित राज्य का राज्यपाल
 (द) राज्य की विधानसभा

उत्तर : सम्बन्धित राज्य का राज्यपाल

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से कौन राज्यपाल की नियुक्ति करता है -
 (अ) केन्द्रीय मंत्रिमंडल
 (ब) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
 (स) लोक सभा के अध्यक्ष
 (द) भारत के राष्ट्रपति

उत्तर : भारत के राष्ट्रपति

प्रश्न 26   राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष/संवैधानिक प्रमुख कौन है -
 (अ) मुख्यमंत्री
 (ब) राज्यपाल
 (स) मुख्यमंत्री का सचिव
 (द) मुख्य सचिव

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 27   किस राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद -
 (अ) 153 के तहत होती है
 (ब) 154 के तहत होती है
 (स) 155 के तहत होती है
 (द) 156 के तहत होती है

उत्तर : 155 के तहत होती है

प्रश्न 28   राज्यपाल की अनुपस्थिति में उसके दायित्वों का निर्वाह कौन करता है -
 (अ) विधान सभा अध्यक्ष
 (ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति
 (स) राज्य का मुख्य मंत्री
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति

प्रश्न 29   नीचे दिए हुए दो वक्तव्यों पर विचार कीजिये -
कथन अ: राज्य का राज्यपाल अपने पद पर राष्ट्रपति की इच्छापर्यंत ही रहता है।
कारण ब: राज्यपाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा होती है।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है -

 (अ) अ और ब दोनों सही हैं तथा अ की सही व्याख्या ब करता है।
 (ब) अ और ब दोनों सही हैं पर अ की सही व्याख्या ब नहीं करता।
 (स) अ सही है पर ब गलत है।
 (द) अ गलत है पर ब सही है।

उत्तर : अ सही है पर ब गलत है।

प्रश्न 30   निम्नलिखित पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(A) राज्यपाल अपने कार्यालय में प्रवेश करने से पहले शपथ या पुष्टि करेंगे।
(B) शपथ या पुष्टि का प्रारूप भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची में दिया गया है।
(C) राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उनकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश की उपस्थिति में शपथ या पुष्टि करेगा।
(D) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 में शपथ और पुष्टि की प्रक्रिया दी गई है।

 (अ) (A), (B) और (C)
 (ब) (A), (C) और (D)
 (स) (A), (B) और (D)
 (द) (A), B), (C) और (D)

उत्तर : (A), B), (C) और (D)

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.