Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023

साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। कविता की 9 पुस्तकें, 6 उपन्यास, 5 लघु कथाएं, 3 निबंध और 1 साहित्यिक अध्ययन ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 जीते हैं।

कविता के लिए पुरस्कृत लेखक और उनकी कविता संग्रह

पुरस्कार विजेता कविता
विजय वर्मा (डोगरी) दौन सदियां एक सीर
विनोद जोशी (गुजराती) टुंडिलटुंडिका पद्यावर्त
मंशूर बनिहाली (कश्मीरी) येथ वावेह हेले साँग कौस जेले
सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी) याचंगबा नांग हालो
आशुतोष परिडा (ओड़िया) अप्रस्तुत मृत्यु
स्वर्णजीत सवी (पंजाबी) मन दी चिप
गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी) ‘पळकती प्रीत’
अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) शून्ये मेघगानम्
विनोद आसुदानी (सिंधी) हाथु पाकिदिजैन

उपन्यास के लिए पुरस्कृत लेखक

पुरस्कार विजेता उपन्यास
स्वप्नमय चक्रवर्ती (बांग्ला) जलेर ऊपर पानी
कृष्णात खोत (मराठी) रिंगाड
राजशेखरन (तमिल) नीरवाजी पडुवुम
संजीव(हिंदी) मुझे पहचानो
नीलम शरण गौर (अंग्रेजी) रेक्युम इन रागा जानकी
सादिका नवाब सहर (उर्दू) राजदेव की अमराई

कहानी संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक

पुरस्कार विजेता कहानी संग्रह
प्रणव ज्योति डेका (असमिया) श्रेष्ठ गल्पा
नंदेश्वर दैमारि (बोडो) जिउ सफरनि दाखवन
तारासीन बासकी (संताली) जाबा बाहा
प्रकाश एस पर्येंकार (कोंकणी) वर्सल
टी पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) रामेश्वरम काकुलु मारिकोन्नि

निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक

पुरस्कार विजेता निबंध
लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़) महाभारत अनुसंधानदा भारतयात्रे
बासुकीनाथ झा (मैथिली) बोध संकेतन
युद्धवीर राणा (नेपाली) नेपाली लोकसाहित्य और लोक संस्कृति का परिचय

मलयालम साहित्यकार ईवी रामकृष्णन को उनके साहित्यिक अध्ययन(आलोचना) मलयाला नोवेलिंटे देशकालंगल हेतु पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पुरस्कार वर्ष से ठीक पहले के पांच वर्षों के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों से ये पुरस्कार संबंधित हैं (अर्थात 1 जनवरी 2017 और 31 दिसंबर 2021 के बीच)।

कमानी ऑडिटोरियम, कॉपरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली- 110 001 में 12 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में पुरस्कार विजेताओं को एक मंजूषा (कास्केट) के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा जिसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और 1,00,000/- रुपये की नकद राशि शामिल होगी।

भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी की औपचारिक शुरूआत 12 मार्च 1954 को की गयी थी।

यह पुरस्कार भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी तथा राजस्थानी में भी प्रदान किया जाता है।

माखनलाल चतुर्वेदी पहले हिंदी लेखक हैं, जिन्होंने 1955 में अपने काव्य हिम तरंगिनी (कविता) के लिए यह पुरस्कार जीता था।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 आधिकारिक पीडीएफ
« Previous Next Chapter »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Check This

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.