Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार विश्व के बड़े पुरस्कारों में से एक है।

नोबेल पुरस्कार एक महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम से दिया जाता है।

अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में हुआ।

अल्फ्रेड नोबेल

उनके पिता विस्फोटकों के विशेषज्ञ व एक प्रसिद्ध व्यापारी थे।

अल्फ्रेड नोबेल पढ़ने लिखने में सामान्य थे लेकिन उन्हें नई खोज करने का शौंक था।

एक बार उनके पिता को व्यापार में घटा लगा, जिसके कारण वे स्वीडन छोड़कर रूस चले गये।

रूस आ कर उन्होंने फिर से व्यापार चला लिया।

लेकिन अल्फ्रेड रूस छोड़कर पुनः स्वीडन आ गये, और व्यापार करना शुरू कर दिया। और एक बड़े व्यापारी बन गये।

अल्फ्रेड एक वैज्ञानिक भी थे उन्होंने एक ज्वलनशील पदार्थ इग्नाहूटर की खोज की जिससे वे प्रसिद्ध हो गये।

बाद में उन्होंने पहाड़ों को तोड़ने वाले विस्फोटक डायनामाइट की खोज की।

उन्होंने अपनी अथाह संपत्ति को सुनियोजित रूप से बांटने के लिए एक वसीयत लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा की उनकी संपत्ति की देख-रेख एक ट्रस्ट करेगा साथ ही यह ट्रस्ट इस संपत्ति को व्यापार में लगाएगा, और उससे प्राप्त आय को विश्व के उन व्यक्तियों को देगा जो भौतिकी,रसायन,साहित्य, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

अल्फ्रेड नोबेल के जीवन का अंत 10 दिसंबर 1896 को इटली के सानरेमो नगर में हो गया।

उनकी मृत्यु के बाद उनकी इच्छा के अनुसार एक फाउंडेशन का गठन किया गया। जिसने 29 जून 1900 से अपना कार्य आरंभ किया।

अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति जून 1900 में 3.1 करोड़ क्रोनर थी।(एक क्रोनर लगभग 50 रूपये का था)

1969 से इस पुरस्कार में आर्थिक क्षेत्र में की गयी विशेष सेवाओं को भी सम्मिलित कर लिया गया।

प्रत्येक वर्ष अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसम्बर(1901 से शुरू) को स्वीडन व नार्वे दानों देशों में यह पुरस्कार दिया जाता है।

भारतीय मुद्रा के अनुसार नोबेल पुरस्कार की राशि लगभग 5 करोड़ रूपये है।

नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीय

रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) 1913

सर चंद्रशेखर वेंकटरमन (Sir Chandrasekhara Venkata Raman) 1930

हरगोबिंद खुराना (Hargobind Khorana) 1968

मदर टेरेसा (Mother Teresa) 1979

सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर(Subrahmanyan Chandrasekhar) 1983

अमर्त्य सेन (Amartya Sen) 1998

वी. एस. नायपाल (V.S. Naipaul) 2001

वेंकटरमन रामाकृष्ण (Venkatraman Ramakrishnan) 2009

कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) 2014.

« Previous Next Fact »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

सुझाव और योगदान

अपने सुझाव देने के लिए हमारी सेवा में सुधार लाने और हमारे साथ अपने प्रश्नों और नोट्स योगदान करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सहयोग

   

सुझाव

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.