विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल हांगकांग-जुहाई-मकाओ को 24 अक्टूबर 2018 को सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसमें पानी के नीचे बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी किया गया जो दो कृत्रिम द्वीपों को जोड़ती है।
कई अरब डॉलर की इस परियोजना पर दिसंबर 2009 में काम शुरू हुआ था। इससे हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधा घंटा रह जाएगा। इसके अलावा यह पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा। पुल के निर्माण में करीब चार लाख टन इस्पात का इस्तेमाल हुआ
हांगकांग में निजी कार मालिक विशेष परमिट के बिना पुल पार नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें कार को हांगकांग बंदरगाह पर पार्क करना होगा। फिर शटल बस सेवा या विशेष कारों की मदद लेनी होगी। इस पुल पर पैदल यात्री नहीं चल सकेंगे।
वेब साइट में नये बदलाव व नयी जानकारी की सुचना पाने के लिए अपना ईमेल और मोबाईल नं. यहां दर्ज करें
© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.