भारत की संसद राष्ट्रपति, लोकसभा तथा राज्यसभा से मिलकर बनती है।
काउंसिल ऑफ स्टेट्स, जिसे राज्य सभा भी कहा जाता है, एक ऐसा नाम है जिसकी घोषणा सभापीठ द्वारा सभा में 23 अगस्त, 1954 को की गई थी। इसकी अपनी खास विशेषताएं हैं। भारत में द्वितीय सदन का प्रारम्भ 1918 के मोन्टेग-चेम्सफोर्ड प्रतिवेदन से हुआ। भारत सरकार अधिनियम, 1919 में तत्कालीन विधानमंडल के द्वितीय सदन के तौर पर काउंसिल ऑफ स्टेट्स का सृजन करने का उपबंध किया गया जिसका विशेषाधिकार सीमित था और जो वस्तुत: 1921 में अस्तित्व में आया। गवर्नर-जनरल तत्कालीन काउंसिल ऑफ स्टेट्स का पदेन अध्यक्ष होता था। भारत सरकार अधिनियम, 1935 के माध्यम से इसके गठन में शायद ही कोई परिवर्तन किए गए।
संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाते हैं और 238 सदस्य राज्यों के और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं। राज्य सभा का सभापतित्व भारत का उपराष्ट्रपति करता है तथा राज्य सभा अपना एक उपसभापति भी निर्वाचित करती है। वर्तमान में श्री एम.(मुप्पवरपु) वेंकैया नायडु राज्य सभा के माननीय सभापति हैं।
राजस्थान से राज्य सभा की 10 सीटें हैं।
क्र.सं. | नाम | पार्टी | अवधि |
1 | श्री नीरज डांगी | कांग्रेस | 20.06.2020 - 19.06.2026 |
2 | श्री राजेंद्र गहलोत | भाजपा | 20.06.2020 - 19.06.2026 |
3 | श्री सी वेणुगोपाल | कांग्रेस | 20.06.2020 - 19.06.2026 |
4 | श्री ओमप्रकाश माथुर | भाजपा | 05.07.2016 - 04.07.2022 |
5 | श्री केजे अल्फोंस | भाजपा | 10.11.2017 - 04.07.2022 |
6 | श्री रामकुमार वर्मा | भाजपा | 05.07.2016 - 04.07.2022 |
7 | श्री हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर | भाजपा | 05.07.2016 - 04.07.2022 |
8 | डॉ किरोड़ी लाल | भाजपा | 04.04.2018 - 03.04.2024 |
9 | डॉ मनमोहन सिंह | कांग्रेस | 19.08.2019 - 03.04.2024 |
10 | श्री भूपेन्द्र यादव | भाजपा | 04.04.2018 - 03.04.2024 |
© 2021 RajasthanGyan All Rights Reserved.